Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर के कुख्यात युग गैंग पर गैंगस्टर एक्ट:पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद हत्याकांड में जेल में बंद सरगना सहित तीन पर कार्रवाई

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने कुख्यात युग उर्फ युगल गैंग के सरगना युग सहित तीन सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद की हत्या के मामले में की गई है। इस आपराधिक गिरोह का सरगना 25 वर्षीय युग उर्फ युगल उर्फ नारायण है, जो अहरौली गांव का निवासी है। गिरोह में उसके 64 वर्षीय पिता जवाहर सिंह और 23 वर्षीय विवेक पुत्र सुरेश भी शामिल हैं। खुर्जा नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने यह कार्रवाई की है। पुलिस एफआईआर के अनुसार, आरोपी जवाहर सिंह ने पहले अपनी एक जमीन बेची थी, जिसके 20 लाख रुपये का चेक उन्हें मिला था। बैंक खाता न होने के कारण उन्होंने यह रकम अपने दोस्त गजेंद्र ठेकेदार के खाते में डलवा दी थी। बाद में इस रकम के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए एक सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद और अहरौली निवासी विष्णु ने मध्यस्थता की थी। जब विनोद ने नियम के विरुद्ध पैसे दिलाने से इनकार कर दिया, तो गैंग लीडर युग और उसके साथियों ने रंजिश के तहत साजिश रची। आरोपियों ने 15 सितंबर 2025 को पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का क्षेत्र में इतना भय और आतंक है कि कोई भी सामान्य नागरिक इनके खिलाफ कोर्ट में गवाही देने या रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। यह गैंग अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए हत्या जैसे जघन्य अपराध करता है। जनहित और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इस गैंग के तीनों सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस गिरोह द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच कर उसे कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में परीक्षा के लिए विशेष यातायात व्यवस्था:रविवार को भारी वाहनों पर प्रतिबंध, कई मार्गों पर डायवर्जन
    Next Article
    दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कारावास:अंबेडकरनगर में जिला न्यायाधीश का फैसला, अन्य आरोपी बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment