Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:कलेक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने राष्ट्रगान गाया। जिलाधिकारी ने शांति के प्रतीक कबूतर भी हवा में छोड़े। ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि हम सभी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता को केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, महिला कल्याण, कृषि और रोजगार जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास और तकनीक के क्षेत्र में करने का आह्वान किया। साथ ही, नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने को कहा। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रखर पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव और नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज कलक्ट्रेट में मंत्री असीम अरुण ने किया ध्वजारोहण:देशभक्ति के कार्यक्रम हुए, एसपी ने पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज से स्कूल तक गूंजा देशभक्ति संदेश:जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाया आजादी दिवस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment