Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज कलक्ट्रेट में मंत्री असीम अरुण ने किया ध्वजारोहण:देशभक्ति के कार्यक्रम हुए, एसपी ने पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज कलक्ट्रेट परिसर में यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री ने ध्वजारोहण किया। यहां पौधरोपण कर आजादी के जश्न की बधाई दी। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम किए। पुलिस आवास पर एसपी ने ध्वजारोहण किया और अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसके अलावा जिले भर की सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी संस्थानों में भी शान से ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परिसर में पौध रोपण किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिन्हें देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाई। देखें, 3 तस्वीरें… मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहाकि आजादी के जश्न के साथ ही हम सब विकसित भारत के संकल्प के साथ काम करेंगे। विकसित भारत के रास्ते में रोड़ा बने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। अपने सरकारी आवास पर एसपी बिनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया। यहां एसपी बिनोद कुमार ने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को उपहार दिए गए। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जिला जज नरेंद्र कुमार झा, विकास भवन में सीडीओ राजेन्द्र श्रीवास, बिनोद दीक्षित में सीएमओ डॉ. विकास चन्द्रा, स्वराज्य आश्रम खादी भंडार में व्यवस्थापक हरिनारायण अवस्थी, बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए सन्दीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में डीआईओएस पप्पू सिंह ने ध्वजारोहण किया है। इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों में भी देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जहां उनके अभिभावकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के मदरसों में मनाया गया जश्न-ए-आजादी:मदरसा हनफिया जियाउल कुरान के छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा , 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' तराना गाया
    Next Article
    बुलंदशहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:कलेक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment