Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में गंगा में डूबने से कांवड़ यात्री की मौत:हरिद्वार में स्नान के दौरान हुआ हादसा, खुर्जा से गया था

    10 hours ago

    1

    0

    खुर्जा से कांवड़ लेने हरिद्वार गए आकाश (25) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गंगा स्नान के दौरान हुई। आकाश अपने बड़े भाई सुरेंद्र और कुछ साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर गया था। ढाकर गांव निवासी आकाश अपने बड़े भाई सुरेंद्र के साथ मकानों में टाइल्स लगाने का काम करता था। वे 7 अगस्त को खुर्जा से बाइक पर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। नीलकंठ मंदिर के दर्शन के बाद 9 अगस्त को कांवड़ उठाने की तैयारी थी। कांवड़ उठाने से पहले सुरेंद्र, सीटू, बबलू और रवि गंगा में स्नान करने गए। इस दौरान सुरेंद्र और अंकित सामान की देखरेख कर रहे थे। उनके लौटने के बाद आकाश और अंकित स्नान करने के लिए नदी में उतरे।कुछ देर बाद अंकित वापस आया और बताया कि आकाश डूब गया है। यह सुनकर सुरेंद्र तुरंत नदी में पहुंचा और आकाश की तलाश शुरू की। लगभग 200 मीटर दूर नदी में डूबे आकाश को सुरेंद्र ने बाहर निकाला और उसे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। आकाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार देर शाम आकाश का शव गांव लाया गया। आकाश की पत्नी बिजली, सात वर्षीय बेटे बिकांश और चार वर्षीय बेटी जानवी का रो-रोकर बुरा हाल था। आकाश के पिता महेश ने बताया कि उनकी बहू ने दोनों बेटों को तिलक लगाकर कांवड़ यात्रा के लिए रवाना किया था, लेकिन दो दिन बाद एक बेटे का शव घर लौटा। परिजनों की ओर से इस मामले में उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक से मारपीट में 4 रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की सजा बरकरार:गाजीपुर कोर्ट ने अपील खारिज की, 35 साल पहले 1991 में हुई थी वारदात
    Next Article
    आगरा में सुबह से मौसम साफ-दिन में बूंदाबांदी के आसार:एक बार फिर बढ़ने लगा तापमान, उमसभरी गर्मी ने किया परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment