Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में गर्मी के बीच घना कोहरा छाया:जहांगीराबाद समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह वाहनों की रफ्तार धीमी हुई

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मंगलवार सुबह जहांगीराबाद, शिवाली और चांदोक सहित कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते घना हो गया। तेज गर्मी के बीच हुए इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन ने लोगों को चौंका दिया। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सुबह अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने भी इस अचानक हुए बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भी पहासू इलाके में ऐसा ही कोहरा देखा गया था। वर्तमान में बुलंदशहर में अधिकतम औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि पूरे जनपद में सिर्फ जहांगीराबाद कस्बे के आसपास ही कोहरे ने दस्तक दी। जहांगीराबाद कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में ही घना कोहरा दिखाई दिया, जबकि जनपद के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहा। जहांगीराबाद निवासी प्रभात पाठक ने बताया कि जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए तो अचानक घना कोहरा देखकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह मौसम में ठंडक महसूस हुई, जबकि एक दिन पहले मौसम गर्म था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में डकैती-गैंगरेप कांड में 14 साल बाद फैसला:बबलू मेवाती गैंग के 4 सदस्यों को उम्रकैद, लोकलाज के डर से चोरी में कराई थी FIR
    Next Article
    मार्च के दूसरे हफ्ते में भी मेरठ में छाया कोहरा:दिन का तापमान 33 पार होने के बाद भी सुबह के समय साफ नहीं रहा आसमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment