Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलेक्ट्रीशियन का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्‌ठा किए

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रीशियन का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान खुटहन ग्राम निवासी कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री, पुत्र राम लुटावन गुप्ता के रूप में हुई है। उनका शव खुटहन ब्लॉक के पश्चिम नाली के पास स्थित एक शीशम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया था। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं। परिजनों की मांग पर जौनपुर से फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कल्पनाथ गुप्ता अपने छह भाइयों में से एक थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा गुप्ता, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटा और बड़ा इमामबाड़ा कल बंद रहेंगे:21वां रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट
    Next Article
    सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल:उन्नाव के बांगरमऊ में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment