Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल:उन्नाव के बांगरमऊ में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ के बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। यह हादसा नानामऊ गंगा पुल के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के गांव सबलीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय सुनीता पत्नी सुघर लाल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनीता अपने बेटे आदित्य कुमार के साथ बाइक से बिल्हौर से अपने घर लौट रही थीं। वह अपनी बेटी शशि के यहां बच्चे के जन्म के बाद उसका हालचाल लेने बिल्हौर स्थित ससुराल गई थीं और वहीं से वापस घर आ रही थीं। नानामऊ गंगा पुल के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं और सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल मां-बेटे को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में बाइक चला रहे उनके बेटे आदित्य कुमार को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका के छह बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे—सत्यकुमार, सौरभ कुमार और आदित्य कुमार तथा तीन बेटियां—शालिनी, शशि और सोनम शामिल हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलेक्ट्रीशियन का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्‌ठा किए
    Next Article
    'समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया':अयोध्या में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले- भाजपा शासन में ब्राह्मण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment