Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े:सपा नेताओं से बोले- चले जाइए, आगरा में बकरे की फोटो वाला केक काटा

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। नमाजियों की संख्या अधिक होने के चलते ज्यादातर शहरों में दो शिफ्टों में नमाज अदा की गई। ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नाइजीरियन पर्यटकों ने भी नमाज पढ़ी। यहां के एक मुस्लिम परिवार ने बकरे की फोटो वाला केक काटा। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की गई। ललितपुर में नमाज पढ़ने के बाद एसपी मो. मुश्ताक ने बाहर खड़े गरीबों को पैसे दिए। बिजनौर में सांसद चंद्रशेखर आजाद ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाजियों पर फूल बरसाए। बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने रोका, तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की। इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां से चले जाइए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील की थी कि मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। इसके अलावा कुर्बानी घर के अंदर या निर्धारित स्लॉटर हाउस में ही की जाए। खुले में कुर्बानी न करें। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईद की बधाई दी। तस्वीरें देखिए- यूपी में बकरीद से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा:ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद भीषण आग, तपिश इतनी कि दमकलकर्मी पास नहीं गए
    Next Article
    'क्या पता सत्ता बदलने पर मुझे मरवा दिया जाए':इरफान सोलंकी पर FIR कराने वाले बोले- सपा नेता ने कहा था, तू आंखों में बस गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment