Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'क्या पता सत्ता बदलने पर मुझे मरवा दिया जाए':इरफान सोलंकी पर FIR कराने वाले बोले- सपा नेता ने कहा था, तू आंखों में बस गया

    15 hours ago

    1

    0

    सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर FIR दर्ज कराने वाले वफा अब्बास ने कहा- इरफान सोलंकी का गनर उनको धक्का देकर थप्पड़ जड़ दिया लेकिन वह तमाशबीन बने खड़े रहे। अगर वो निष्पक्षता दिखाते हुए सबको अलग कर देते तो यह मुद्दा इतना बड़ा न बनता। दरअसल, मंगलवार देर रात बकरा मंडी संचालक वफा अब्बास ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर कानपुर के चमनगंज थाने में मारपीट, धमकी और गाली-गलौज का केस दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया कि इरफान ने मंडी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और 2.70 लाख रुपए लूट लिए गए। बकरा मंडी में क्या हुआ था? क्यों मामला एफआईआर तक पहुंचा? दैनिक भास्कर ने केस दर्ज कराने वाले वफा अब्बास से बातचीत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गनर से झगड़ा के बाद इरफान सोलंकी ने उनको धमकी दी। अब्बास ने आशंका जताई है कि सपा सरकार आने पर कहीं उनकी हत्या न हो जाए। अब पढ़िए पूरी बातचीत… मैंने तो उनकी फिक्र करते हुए किनारे खड़े होने को कहा था वफा अब्बास ने बताया कि वह करीब 6 साल से हलीम कॉलेज मैदान में लगने वाले बकरा मंडी का संचालन करा रहे हैं। मंगलवार रात करीब 1 बजे का समय था, बकरीद को लेकर मंडी में ग्राहक और पशु कारोबारियों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अपने गनर अजीम अहमद और कुछ अन्य लोगों के साथ पूरे लाव–लश्कर से आए। मंडी मैदान के मुख्य गेट पर इरफान सोलंकी अपने साथियों के साथ खड़े थे। हमने उनके गनर अजीम अहमद से कहा कि पूर्व विधायक को लेकर किनारे खड़े हों, मंडी में जानवर और गाड़ियां आ रही हैं, कहीं आप लोगों को चोट न लग जाए। इरफान सोलंकी ने एक बार भी गनर को नहीं रोका वफा अब्बास ने बताया कि इतना सुनते ही गनर लड़ने को आमाद हो गया, उसने मुझे धक्का देकर एक थप्पड़ जड़ दिया। मैंने और मेरे साथी फहद ने विरोध किया तो गनर एक के बाद एक कई थप्पड़ मुझे मारने लगा। गनर मेरा बैग छीनने लगा। छीना-झपटी में मेरे बैग से काफी पैसे गिरे या गनर ले गया, इसका मुझे कुछ पता नहीं लगा। इस पूरे मामले में इरफान सोलंकी ने एक लफ्ज भी नहीं बोला, गनर को रोका भी नहीं, जबकि हम लोग हर चुनाव में उनके साथ लगे रहते थे। विधायक पत्नी का गनर लेकर इरफान कैसे घूम रहे वफा अब्बास ने कहा- पुलिस जांच करे कि जब इरफान की पत्नी सपा विधायक नसीम सोलंकी को गनर दिया गया है, तो इरफान गनर लेकर कैसे घूम रहे हैं। गनर ने जो FIR दर्ज कराई है, उसमें बुधवार सुबह 12 बजे का समय दिया गया है, जबकि पूरी घटना मंगलवार रात की है। गनर अजीम प्रशासन को गुमराह कर रहा है। पुलिस कमिश्नर इस पूरे मामले की जांच कराएं। गनर पुलिस प्रशासन को बदनाम करने का काम कर रहा है। मेरा पूरा विवाद गनर से हुआ था। गनर के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन उसका नाम FIR में नहीं है, ऐसा क्यों किया गया? वफा अब्बास ने बताया कि उन्होंने रंगदारी, लूट की तहरीर दी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। मारपीट की धाराओं में कैसे मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि मेरा पर्स छीना गया, पैसे छीने गए। मेरे पास 100 गवाह हैं, जिसकी जांच की जाए। गनर ने पहले भी एक जगह और मारपीट की थी। मुझे अपराधी बताया जा रहा है, पता किया जाए कि किसने अपराध किया है, किसने लोगों के घर उजाड़े हैं? आखिरी में 10 पॉइंट में पूरा मामला जानें ------------------- यह खबर भी पढ़िए… इरफान सोलंकी 34 महीने बाद रिहा:महराजगंज जेल के बाहर विधायक पत्नी को गले लगाया, फेसबुक पर लिखा- स्वागत नहीं करोगे हमारा कानपुर से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद आज मंगलवार शाम जेल से बाहर आ गए। विधायक पत्नी नसीम सोलंकी बच्चों और सास खुर्शिदा बेगम के साथ उन्हें लेने के लिए महराजगंज जेल पहुंची थीं। शाम 6:15 बजे जेल का गेट जैसे खोला गया, नसीम और बच्चे इरफान की तरफ दौड़ पड़े। इरफान ने सभी को गले लगा लिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े:सपा नेताओं से बोले- चले जाइए, आगरा में बकरे की फोटो वाला केक काटा
    Next Article
    दरोगा ने भीड़ पर पिस्टल तानी; VIDEO:बिजनौर में युवक को थाने ले जाते वक्त 50 लोगों ने घेरा, कार का बोनट पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment