Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के पावर हाउस में करंट से झुलसा संविदा कर्मी:सिविल अस्पताल में कराया भर्ती, लाइन फॉल्ट दूर करने गया था

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सआदतगंज के नूरबाड़ी ओल्ड पावर हाउस पर कार्यरत संविदा कर्मचारी करंट से झुलस गया। वह उपभोक्ताओं की शिकायत पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम करने गया था। झुलसे कर्मी का सिविल अस्पताल में उपचार हो रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया- संविदा कर्मचारी कल्लू लाइनमैन के रूप में उपकेंद्र पर काम करता है। जो, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम कर रहा था, उसी दौरान शार्ट सर्किट हो गया। इससे कल्लू के हाथ और चेहरा झुलस गया। साथ पहने कपड़े भी जल गए। पेट की खाल भी उधड़ गई। उपकेंद्र के कर्मचारी जख्मी को लेकर सिविल अस्पताल गए, जहां पर उपचार चल रहा है। निष्पक्ष जांच करने की उठी मांग देवेंद्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि पोल पर जो डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं, उसमें तकनीकी खामी के कारण आए दिन सर्विस केबल में शार्ट-सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में दो पटिया के बीच कम जगह होने के कारण करंट के तार आपस में टच हो जाते हैं। इससे आए दिन शार्ट-सर्किट हो रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। हाल के दिनों में 5 संविदा कर्मी इसकी चपेट में आने के बाद झुलस गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोलिविया में करेंसी भरा कार्गो प्लेन क्रैश, 15 की मौत:एयरफोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट रनवे से फिसला, हाईवे पर बिखरे नोट और लाशें
    Next Article
    लखनऊ में 7-क्विंटल नकली खोया और 880 किलो मिठाई पकड़ी:सैंपल लेकर नष्ट किया, पिकअप में भरकर कानपुर से गोरखपुर ले जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment