Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद में 64 लाख का सोना लूटने वाला अरेस्ट:पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा; चोरी की बाइक लेकर आए थे बदमाश, अन्य की तलाश

    4 hours ago

    1

    0

    फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से करीब 350 ग्राम (लगभग 64 लाख रुपये) के सोने के आभूषण लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साकिब, निवासी गांव सिंगरैड़ा, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से लूट और चोरी के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से शिनाख्त परेड कराएगी और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 11 मार्च को हुई थी लूट पुलिस के अनुसार, 11 मार्च को गांव सरूरपुर में सैनी चौपाल के पास श्रीजी ज्वेलर्स की दुकान पर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान मालिक संजय वर्मा उस समय अकेले थे। दोपहर करीब 2 बजे तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे। एक बदमाश बाहर खड़ा रहा, जबकि दो अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही एक बदमाश ने पिस्टल तान दी और दूसरा अलमारी में रखी सोने की चेन, कंगन, अंगूठी और अन्य ज्वेलरी लूटने लगा। जाते समय बदमाशों ने ज्वैलर के हाथ से सोने का कड़ा भी उतरवा लिया। चोरी की बाइक से पहुंचे थे बदमाश जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के लिए दिल्ली से चोरी की गई बाइक का इस्तेमाल किया था। लूट के बाद आरोपी बाइक को बालाजी कॉलोनी, करनेरा गांव के पास छोड़कर एक टैक्सी से फरार हो गए थे। आरोपी साकिब चला रहा था बाइक क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर साकिब को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान साकिब बाइक चला रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30, सेक्टर-56, सेक्टर-48 और AVTS की संयुक्त टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि लूट में शामिल बाकी बदमाशों का भी पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की हत्या की:खुद को भी कैंची मारी; परिजन बोले- दूसरा निकाह करना चाहता था
    Next Article
    बोरी का बैग, तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहा युवक:रायबरेली के ग्राम सभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ 5 साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment