Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 25 विभूतियां सम्मानित:पूर्व सांसद रामसागर रावत को मिला 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'

    19 hours ago

    1

    0

    गांधी जयंती सप्ताह के दूसरे दिन देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट की ओर से परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी दर्शन, मद्य निषेध, कौमी एकता, स्वदेशी और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद सामाजिक, पत्रकारिता, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 25 विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने वयोवृद्ध राजनेता एवं पूर्व सांसद रामसागर रावत को 'बेनी प्रसाद वर्मा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह को 'प्रभाष जोशी पत्रकारिता सम्मान', एक्टिविस्ट राखी किशोर को 'अरुणा आसफ अली सम्मान', शिक्षाविद सुजीत चतुर्वेदी को 'डॉ. संपूर्णानंद शिक्षा सम्मान' और नागपुर के पदयात्री अनिल चौहान को 'जार्ज फर्नांडिस सम्मान' प्रदान किया गया। वहीं, पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र बक्श सिंह को मरणोपरांत 'युसूफ मेहर अली सम्मान' दिया गया, जिसे उनके पुत्र अजय वर्मा ने ग्रहण किया। समाजसेवी उमेर किदवई की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत बापू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने गांधी जी के विचारों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताते हुए सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में छात्र हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
    Next Article
    ‘पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे':3 दिन पिता बेटे को समझाते रहे,नहीं माना, नोएडा में बिल्डिंग से कूदकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment