Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड परीक्षा के बीच शोर मचाने वाले 12 पर मुकदमा:मैनावती रोड पर रात 1 बजे DJ बज रहा था, काकादेव, चकेरी, बिठूर, रावतपुर में भी कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शोर मचाने में जिले के आठ थानों में 12 मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने बड़े पैमाने पर रात में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर शोर करने वालों पर कार्रवाई की गई। बिठूर पुलिस को एक लॉन में देर रात एक बजे तेज आवाज में डीजे बजता मिला। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य परीक्षा के दौरान छात्रों को शांति पूर्ण वातावरण देना है। छात्रों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही धारा 163 बीएनएसएस लागू कर रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे आदि) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस अभियान के दौरान सबसे गंभीर मामला थाना बिदूर क्षेत्र के मैनावती मार्ग स्थित परेरा ग्रीन लॉन में सामने आया। रात करीब 1 बजे यहां एक कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो ध्वनि स्तर अत्यधिक पाया गया, जिससे क्षेत्र की सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम संचालक को पूर्व में भी ध्वनि स्तर नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनकी अवहेलना की गई। फिलहाल बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें छात्रों को शांत वातावरण की सख्त जरूरत है। इस मामले में थाना बिदूर में मुकदमा लिखा गया है। बिठूर थाना क्षेत्र में ही मैनावती मार्ग पर इबिजा गार्डेन व ध्रुव पार्टी लान के मालिक व डीजे संचालक पर मुकदमा लिखा गया। अन्य जोनों में भी कार्रवाई इसके अलावा चकेरी में ड्रीम पार्टी लॉन, केआर शादिटोरियम, परिणय गेस्ट हाउस, रामवाटिका मैरिज लान और नारायण लान के खिलाफ तेज आवाज में तय समय सीमा के बाद डीजे बजाने पर मुकदमा लिखा गया। थाना रावतपुर में अभिनंदन गेस्ट हाउस, थाना गुजैनी में पीएस पैलेस, थाना सचेंडी में निधिवन मैरिज लान के बार इंडिया डीजे बैंड के मालिक के खिलाफ व थाना काकादेव में जवाहर पैलेस के संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में खाद्य विभाग की छापेमारी, 16 नमूने जब्त:होली-रमजान पर मिलावट रोकने को 34 हजार की सामग्री सीज
    Next Article
    पंकज धवरैया का धरना जारी, फर्जी ऑडियो एडिट का आरोप:हाथरस में यूजीसी बिल और SC/ST एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment