Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्राहम्ण सम्मेलन पर सपा-भाजपा आमने-सामने:आशीष चौबे बोले- सामज अब अखिलेश के साथ चला, BJP का जवाब- कोई भेंड बकरी नहीं जो नारा दे दिया

    21 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री और 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती की तैयारी में जुटी है। इसके लिए प्रदेशभर में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रयागराज के बाद सांसद सनातन पांडेय कानपुर पहुंचे, जहां सोमवार को ब्राह्मण सम्मेलन में उन्होंने 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' का नारा दिया। इसे लेकर कानपुर में सपा और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। कानपुर में सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे और जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने मंगलवार रात को दैनिक भास्कर से बातचीत की। जिसमें ब्राहम्णों को लेकर 2027 में होने वाले विधानसभा से पहले अपनी तरह होने का दावा दोनों ने ही किया, पढ़िए रिपोर्ट। सपा बोली- 5 अगस्त को लाखों ब्राह्मण लखनऊ पहुंचेंगे सपा के प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने कहा कि 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज उत्साहित है। समाजवादी पार्टी लगातार अलग-अलग जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। प्रयागराज के बाद कानपुर में भी बड़ा सम्मेलन हुआ, जिसमें सांसद सनातन पांडेय मुख्य अतिथि रहे थे। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में लाखों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचेंगे और संकल्प लेंगे कि प्रदेश को मौजूदा सरकार से कैसे मुक्ति दिलानी है। आशीष चौबे ने आरोप लगाया कि लोगो ने भगवान श्रीराम को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ब्राह्मण समाज अब भाजपा की नीतियों को समझ चुका है और समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा हो रहा है। इसी वजह से पार्टी प्रदेशभर में ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। भाजपा का जवाब- ब्राह्मण कोई भेड़-बकरी नहीं, जो सपा ने नारा दे दिया ‘ब्राहाम्ण चला अखिलेश के साथ’ भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सपा के अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पीडीए की राजनीति से बात नहीं बनती तो सपा ब्राह्मण समाज का सहारा लेने लगती है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज कोई भेड़-बकरी नहीं है कि कोई भी आकर कह दे कि ब्राह्मण उसके साथ चला गया। ब्राह्मण समाज एक संस्था है, जिसने हमेशा देश को समरसता और नई दिशा देने का काम किया है। अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा में ब्राह्मण समाज का सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित है। इसलिए ब्राह्मण भाजपा को अपना घर मानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले कुछ लोग सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज के नाम पर भ्रम फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कानपुर में हुए सपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां ब्राह्मण समाज से ज्यादा दूसरे लोगों को बुलाकर हॉल भरने का काम किया गया। सम्मेलन में सामान्य ब्राह्मण समाज नहीं, बल्कि राजनीतिक लोग ज्यादा मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के हर घर और दुकान का होगा फायर सेफ्टी:10 में 5 से कम नंबर मिले तो जारी होगा नोटिस, एलडीए तैयार कर रहा प्रस्ताव
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर में:मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment