Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के हर घर और दुकान का होगा फायर सेफ्टी:10 में 5 से कम नंबर मिले तो जारी होगा नोटिस, एलडीए तैयार कर रहा प्रस्ताव

    20 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर में आग की घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्राधिकरण पूरे शहर में घरों और व्यावसायिक इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। योजना लागू होने के बाद हर मकान और दुकान का तकनीकी सर्वे होगा और सुरक्षा मानकों के आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे। प्रस्ताव के मुताबिक हर भवन का करीब 20 बिंदुओं पर सर्वे किया जाएगा। इन मानकों में फायर सेफ्टी सिस्टम, बिजली की वायरिंग, भवन के प्रवेश और निकास की व्यवस्था, दरवाजों और खिड़कियों का आकार, इमरजेंसी एग्जिट गेट, निर्माण की गुणवत्ता और आपातकालीन स्थिति में लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की व्यवस्था शामिल होगी। 10 में से 5 नंबर से कम मिले तो नोटिस एलडीए भवनों को सुरक्षा मानकों के आधार पर 10 अंकों की रेटिंग देगा। यदि किसी भवन को 10 में से 5 या उससे कम अंक मिलते हैं तो उसके मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में भवन की कमियों का पूरा विवरण होगा और उन्हें दूर करने के सुझाव भी दिए जाएंगे। तय समय के भीतर सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हर भवन को मिलेगा यूनिक नंबर योजना के तहत शहर के प्रत्येक घर और व्यावसायिक भवन को एक यूनिक नंबर भी दिया जाएगा। इससे भवनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा और भविष्य में किसी भी तरह की जांच, निरीक्षण या आपदा की स्थिति में संबंधित भवन की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। इससे शहर में भवनों की निगरानी भी आसान होगी। 20 बिंदुओं पर होगी जांच प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित ऑडिट में भवनों की सुरक्षा से जुड़े करीब 20 तकनीकी बिंदुओं की जांच होगी। इनमें यह देखा जाएगा कि भवन में फायर सेफ्टी उपकरण लगे हैं या नहीं, उनकी स्थिति क्या है, बिजली की वायरिंग सुरक्षित है या नहीं, शॉर्ट सर्किट की संभावना तो नहीं है, भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन है या नहीं, दरवाजे और खिड़कियों की ऊंचाई-चौड़ाई मानकों के अनुरूप है या नहीं, इमरजेंसी एग्जिट गेट मौजूद है या नहीं और यदि है तो उसका आकार पर्याप्त है या नहीं। आग लगने की स्थिति में लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने के रास्ते और बचाव की व्यवस्था का भी आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम करेगी सर्वे ऑडिट का काम किसी विशेषज्ञ कंसल्टेंसी एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा। सर्वे करने वाली टीम में फायर विभाग, आपदा प्रबंधन, बिजली विभाग, वास्तु एवं आर्किटेक्चर से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। जरूरत पड़ने पर अन्य तकनीकी विशेषज्ञों को भी टीम में जोड़ा जाएगा ताकि भवनों की सुरक्षा का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन किया जा सके। पहले एलडीए की योजनाओं में शुरू होगा अभियान प्राधिकरण इस अभियान की शुरुआत अपनी आवासीय योजनाओं और कॉलोनियों से करेगा। यहां सर्वे पूरा होने के बाद दूसरे चरण में निजी हॉस्टल, अस्पताल, कोचिंग सेंटर, होटल, मॉल, शोरूम और अन्य व्यावसायिक भवनों का ऑडिट कराया जाएगा। बाद में इसे पूरे शहर के सभी आवासीय और व्यावसायिक भवनों तक विस्तार देने की योजना है। हादसों से पहले खतरे की पहचान होगी अधिकारियों का मानना है कि अधिकतर भवनों में सुरक्षा संबंधी कमियां लंबे समय तक नजरअंदाज होती रहती हैं, जिसके कारण छोटे हादसे भी बड़े अग्निकांड में बदल जाते हैं। नियमित ऑडिट और रेटिंग सिस्टम लागू होने से ऐसे भवनों की समय रहते पहचान हो जाएगी और मालिकों को जरूरी सुधार करने का मौका मिलेगा। इससे भविष्य में आग जैसी घटनाओं की आशंका कम होगी। अलीगंज अग्निकांड के बाद बना एक्शन प्लान हाल ही में अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड ने भवन सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आपातकालीन निकास व्यवस्था जैसी कमियां सामने आई थीं। इसी के बाद एलडीए ने शहर में भवन सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने का फैसला लिया है। प्रस्ताव का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भवनों को सुरक्षित बनाना भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस में सामान चढ़ाने के बहाने 8 लाख के गहने:मिर्जापुर रोडवेज बस अड्डे पर सक्रिय हैं शातिर गिरोह, FIR दर्ज
    Next Article
    ब्राहम्ण सम्मेलन पर सपा-भाजपा आमने-सामने:आशीष चौबे बोले- सामज अब अखिलेश के साथ चला, BJP का जवाब- कोई भेंड बकरी नहीं जो नारा दे दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment