Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना बोलीं- धर्म नहीं बदला:यति नरसिंहानंद का दावा- तीन महिलाओं ने सनातन धर्म अपनाया, उनमें ये भी

    4 hours ago

    1

    0

    बुर्के में कांवड़ लाने वाली संभल की तमन्ना मलिक का गाजियाबाद के मंदिर मे जलाभिषेक करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पति अमन त्यागी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान पुरोहित मंत्र पढ़ते नजर आए। जिसके बाद तमन्ना के धर्म परिवर्तन करने की चर्चा होने लगी। ये भी कहा गया कि उनका नया नाम गायत्री होगा। गाजियाबाद के डासना स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद ने दावा किया कि मंगलवार को तीन महिलाओं ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है। उनमें तमन्ना मलिक भी शामिल हैं। मंदिर में हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हालांकि तमन्ना मलिक ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- हम 9 भाई-बहन हैं। मेरा अब मेरे पिता से कोई रिश्ता नहीं रहा। ना ही कोई आना-जाना है। ना हम उनका कोई विरोध करते हैं न वो हमारा कोई विरोध करते हैं। मैं हिंदू दिवस से सारे त्योहार मनाती हूं, मैंने अमन से लव मैरिज की है। धर्म परिवर्तन नहीं किया है। वहीं, तमन्ना के पति अमन त्यागी ने बताया- मेरी पत्नी का नाम तमन्ना मलिक ही है और घर पर सभी लोग उन्हें तुलसी के नाम से बुलाते हैं। लव मैरिज के बाद घर पहुंचने पर मेरी दादी सत्तो देवी ने ये नाम दिया था। धर्म परिवर्तन वाली कोई बात नहीं है। हिंदू रीति रिवाज से हमारी शादी हुई है। शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। उनके बुर्का पहनने या इस्लामिक बातों से हमें कोई परहेज नहीं है। अमन त्यागी ने बताया- मंगलवार को हमने डासना के मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान वहां महंत यति नरसिंहानंद ने ये कहा था कि अब तमन्ना का नाम गायत्री रख देना चाहिए। लेकिन मैंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। धर्म परिवर्तन जैसा कुछ नहीं है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की रहने वाली तमन्ना ने तीन साल पहले गांव के ही सुरेंद्र त्यागी के बेटे अमन त्यागी से लव मैरिज की थी। उनके पिता का नाम यामीन है। पहली बार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर कांवड़ लाई थीं। उन्होंने नैमिषारण्य तीर्थ क्षेमनाथ तीर्थ पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था, जहां महंत बालयोगी दीनानाथ ने पूजा-अर्चना कराई थी। तमन्ना ने बताया कि मैंने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी के लिए भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर पहली बार महाशिवरात्रि पर कांवड़ उठाई। हालांकि पिछले महीने 29 जुलाई को सावन शुरू होने से पहले तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया था। उसके बाद 4 अगस्त को एसडीएम कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई। जमानत मिलते ही 5 अगस्त को तमन्ना अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार गईं। वहां से गंगाजल लेकर कांवड़ उठाई। 8 अगस्त को गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में पति के साथ जलाभिषेक किया। तमन्ना के साथ उनकी गाजियाबाद की दोस्त अलीशा बानो भी थीं। तमन्ना ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। जिनके नाम आर्यन और यक्क्ष हैं। तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पर 1.44 लाख फॉलोअर्स हैं। तमन्ना पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को जेल तमन्ना ने अपनी कांवड़ यात्रा के फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। जिस पर तमाम लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों ने सलाह दी कि बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा नहीं करनी चाहिए थी। जवाब में तमन्ना ने कहा, देश संविधान के अनुसार चलता है। संविधान नागरिकों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है। इसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संभल प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद दोबारा कांवड़ यात्रा की है। सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान और स्वतंत्रता मिलती है। तमन्ना ने मुस्लिम महिलाओं से सनातन धर्म अपनाने की अपील भी की। उनकी इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। आरोपी ने तमन्ना को गालियां दी 8 अगस्त को फरमान नाम के युवक ने तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पेज पर गंदे कमेंट किए। गालियां दीं। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और संभल पुलिस से शिकायत की। मंगलवार को संभल की साइबर पुलिस ने आरोपी फरमान को खोज निकाला। उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, कान पकड़कर मांगी माफी फरमान मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के बेहटा सरथल गांव का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। थाने से बाहर निकलते समय फरमान हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। फरमान ने कहा- मैंने तमन्ना मलिक पर जो भी टिप्पणी की, उसके लिए मैं कान पकड़कर माफी मांगता हूं। मैं सभी महिलाओं का सम्मान करूंगा। मुझसे गलती हुई है, तमन्ना मलिक जी मुझे माफ करना। आज के बाद मैं न कोई टिप्पणी करूंगा, न कोई गलत बात करूंगा। ---- ये खबर भी पढ़ें भास्कर इंटरव्यू: बृजभूषण भावुक होकर बोले-रेपिस्ट कहा, अच्छा होता गोली मार देते:लालच देकर जिन बच्चों से केस कराया, उन्होंने ही पोल खोली ‘जिस तरीके से मुझे रेपिस्ट कहा गया, इससे अच्छा होता कि सीधे गोली मार देते। तब उतना कष्ट नहीं होता।’ ये कहते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण भावुक हो जाते हैं। 3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में उन्हें निर्दोष करार दिया। पूरा इंटरव्यू पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जमीन खरीदना अब और महंगा:25 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होंगे, कई इलाकों में 5 से 20% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
    Next Article
    संतकबीर नगर में 300 ग्राम सोना लेकर दो कारीगर फरार:ज्वेलर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment