Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जमीन खरीदना अब और महंगा:25 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होंगे, कई इलाकों में 5 से 20% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में जमीन खरीदकर मकान या दुकान बनाना अब महंगा हो सकता है। जिला प्रशासन ने 2026-27 के लिए सर्किल रेट में 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है, जबकि कुछ गांवों में कृषि भूमि की दर 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। नई दरें लागू होने पर जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों का खर्च बढ़ेगा, क्योंकि स्टांप शुल्क सर्किल रेट के आधार पर तय होता है। हालांकि, प्रस्तावित दरें अभी अंतिम नहीं हैं और 17 अगस्त तक लोग आपत्ति व सुझाव दे सकते हैं। प्रशासन 20 अगस्त को आपत्तियों पर सुनवाई करेगा और 24 अगस्त को अंतिम सूची डीएम के हस्ताक्षर के लिए भेजी जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक 25 अगस्त से नई दरें लागू हो सकती हैं। 17 अगस्त तक दे सकते हैं आपत्ति प्रशासन ने संशोधित सर्किल रेट सूची 11 अगस्त को प्रकाशित की है। लोग 17 अगस्त तक प्रस्तावित दरों पर आपत्ति और सुझाव दे सकेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ, विभिन्न संगठनों और आम लोगों के साथ बैठक होगी। इसमें प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद संशोधित सूची को 24 अगस्त को डीएम के हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत करने की तैयारी है। प्रशासन ने 25 अगस्त से नई दरें लागू करने का प्रस्ताव रखा है। यानी अभी एक मौका और है, जिसमें आपत्तियों के आधार पर दरों में बदलाव संभव है। शहर के दोनों सदर क्षेत्रों में 20% तक बढ़ोतरी बरेली सदर प्रथम क्षेत्र में अकृषक जमीन की दरों में उपयोगिता के आधार पर शून्य से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। कृषि भूमि की दरों में शून्य से 12 प्रतिशत और वाणिज्यिक एकल भूमि में औसतन 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है। सदर द्वितीय क्षेत्र में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में शून्य से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। वाणिज्यिक एकल भूमि की दर भी शून्य से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। इसका सीधा असर शहर में प्लॉट, मकान और दुकान की रजिस्ट्री पर पड़ेगा। बहेड़ी में 15 से 20%, आंवला के गांवों में 25% तक बहेड़ी क्षेत्र में अकृषक और कृषि भूमि के सर्किल रेट में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। कुछ मोहल्लों में अकृषक जमीन की दर 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। तेजी से विकसित हो रहे कुछ गांवों को विकासशील गांव की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। नवाबगंज में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। वाणिज्यिक भूमि की दर औसतन 10 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। नगर पालिका नवाबगंज से दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले कुछ गांवों को अर्द्धनगरीय क्षेत्र में शामिल करने की तैयारी है। आंवला और फरीदपुर में भी जमीन की अलग-अलग श्रेणियों के रेट करीब 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। आंवला के कुछ गांवों में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 25 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इन जगहों के ये आंकड़े पिछली संशोधित सर्किल रेट सूची में प्रकाशित दरों के हैं। 2026-27 की नई सूची में क्षेत्रवार वृद्धि का प्रस्ताव है, लेकिन सभी जगहों की अंतिम दरें आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही तय होंगी। सड़क और लोकेशन के हिसाब से तय हुई दर एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह के मुताबिक प्रस्तावित दरें तैयार करते समय सड़क, लोकेशन, जमीन की उपयोगिता और क्षेत्र की महत्ता को ध्यान में रखा गया है। जहां जमीन की मांग और बिक्री अधिक है, वहां दरों में ज्यादा बदलाव का प्रस्ताव है। इसका असर सिर्फ प्लॉट खरीदने वालों पर ही नहीं पड़ेगा। जमीन की रजिस्ट्री में सर्किल रेट के आधार पर स्टांप शुल्क तय होता है। इसलिए सर्किल रेट बढ़ने के साथ रजिस्ट्री का खर्च भी बढ़ सकता है। खासकर शहर के विकसित और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखाई देगा। अभी अंतिम फैसला बाकी प्रशासन की ओर से जारी दरें फिलहाल प्रस्तावित हैं। 17 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। 20 अगस्त की बैठक में इन पर सुनवाई होगी। इसके बाद 24 अगस्त को अंतिम सूची डीएम के हस्ताक्षर के लिए भेजी जाएगी। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो 25 अगस्त से बरेली में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के LLR अस्पताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:डॉक्टरों, नर्सिंग छात्रों और कर्मचारियों ने दिया एकता का संदेश
    Next Article
    बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना बोलीं- धर्म नहीं बदला:यति नरसिंहानंद का दावा- तीन महिलाओं ने सनातन धर्म अपनाया, उनमें ये भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment