Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 5 मंजिला अस्पताल में आग लगी:वार्डों में धुआं भरा, अफरा-तफरी मची; गोद में बच्चों को लेकर भागे परिजन

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में बरेली के 5 मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। आग सुबह 10 बजे टॉप फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। जैसे ही फायर अलार्म बजा, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीजों को उनके परिजन जैसे-तैसे बाहर लेकर भागने लगे। नवजात बच्चों को उनके मां-बाप गोद में लेकर बाहर की ओर दौड़े। वहीं, अस्पताल कर्मी आईसीयू में एडमिट गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर बाहर निकालकर लाए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त हॉस्पिटल की ओपीडी भी भरी थी। ICU समेत बाकी वार्डों में करीब 100 मरीज और तीमारदार थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने अस्पताल में बगल की बिल्डिंग से पानी डाला। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस की मदद से सभी मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट कराया। घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास की है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की तस्वीरें देखिए- बगल के अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज ऊपरी मंजिल पर 4-5 लोग फंसे, सीढ़ी के रास्ते नीचे उतारा फायर ब्रिगेड कर्मचारी कपिल सिंह ने बताया- ऊपरी मंजिल पर 4-5 लोग फंसे हुए थे। धुआं ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी हुई। टीम ने तत्काल ऊपर पहुंचकर सभी को सीढ़ी के रास्ते नीचे उतारा। आग लगने के कारण, प्रवेश और निकास के रास्तों समेत अस्पताल में मौजूद अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है। अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजन परेशान ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- तेंदुए ने 35 साल के युवक की गर्दन अलग की:सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; मुरादाबाद में 25 दिन में 4 को मार चुका यूपी के मुरादाबाद में तेंदुआ 35 साल के युवक का सीना खा लिया। उसने दांतों से काटकर उसकी गर्दन अलग कर दी। युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दिव्यांग जगराज शुक्रवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी तेंदुआ वहां आया और युवक की गर्दन को जबड़े में दबोचकर खींचते हुए जंगल में ले गया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पगड़ी पहने पंजाबी युवकों को होटल में नहीं मिली एंट्री:ऑस्ट्रिया में करवाया था बुक, बोले- पैसे भी रिफंड नहीं किए; प्रबंधन ने बताया ड्रेस कोड
    Next Article
    सिंगर अंकित की पत्नी फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- आत्मदाह कर लूंगी:पति के हत्यारों का एनकाउंटर हो, अब परिवार को कौन संभालेगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment