Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर अंकित की पत्नी फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- आत्मदाह कर लूंगी:पति के हत्यारों का एनकाउंटर हो, अब परिवार को कौन संभालेगा?

    9 hours ago

    1

    0

    'शहर के बीचों-बीच चार बदमाशों ने खुलेआम मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों के चेहरे खुले थे। वो बेखौफ होकर आए, वारदात को अंजाम दिया और फिर आसानी से फरार हो गए। हर चौराहे पर पुलिस तैनात रहती हैं। फिर हत्यारे कैसे भाग निकले? 4 दिन बाद भी उनका कुछ पता नहीं है। मेरी सीएम योगी से मांग है कि हमें न्याय दिलवाएं, नहीं तो मैं पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगी।' इतना कहते ही हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा फूट-फूट कर रोने लगीं। शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आईं तो हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हमारे परिवार को संभालने वाला कोई नहीं बचा। हत्यारों का एनकाउंटर हो या फिर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। शामली में हरियाणवी गायक और एक्टर की 26 अगस्त को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को नया CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसके जरिए पुलिस शूटर्स की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच का दायरा पानीपत और करनाल से जुड़े शूटरों तक पहुंच गया है। इसको देखते हुए हरियाणा STF और एंटी गैंगस्टर यूनिट को भी एक्टिव किया गया है। सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने बताईं ये बातें… इकरा हसन ने अंकित के परिवार से अखिलेश की कराई बात इससे पहले, शुक्रवार को कैराना सांसद इकरा हसन ने अंकित बालियान के घर पहुंचकर उनके पिता सत्यवीर सिंह फौजी और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने अंकित के नाम से सांसद निधि से स्मारक बनवाने की बात कही। इकरा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चौथे दिन तक खुलासा नहीं हुआ तो पार्टी धरना देगी। उन्होंने अखिलेश यादव से भी परिवार की फोन पर बात कराई। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला एक्टर जश्न मनाता नजर आया इधर, हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और जश्न मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवती भी दिखाई दे रही है, जो कह रही है कि अगर किसी से झगड़ा है तो उसे मारना नहीं चाहिए। लाइव के दौरान वह कह रहा- कूल थे ते कट गया, लिखा गया थाने में, टाइम थोड़ा यो लाग्या रोब में आने में.. (चालान/पर्चा कट गया और बात थाने (पुलिस स्टेशन) तक पहुंच गई, लेकिन अपने पुराने रौब और टौर में वापस आने में बस थोड़ा सा ही समय लगा..) तीन दिन पहले भूपेंद्र ढींगरा ने खुद को सिंगर और एक्टर बताते हुए अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। दावा किया था कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या की। भूपेंद्र ढींगरा मूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को भूपेंद्र ढींगरा की वर्तमान लोकेशन कर्नाटक में मिली है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह वास्तव में वारदात में शामिल है या सोशल मीडिया पर केवल जिम्मेदारी लेने का झूठा दावा किया गया है। सोनीपत का बदमाश भोलू भी ले चुका हत्या करने की जिम्मेदारी वहीं, सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया भी इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ले चुका है। भोलू के खिलाफ सोनीपत समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। उसने खुद को ‘गोगी गैंग’ का मेंबर बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- ये जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…। हत्याकांड में पुलिस ने अब तक क्या किया… ----------------------------------------------------- अंकित हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- ये खबर भी पढ़िए- 1. सिंगर को गोली मारकर शूटर्स बोले- काम हो गया:अखिलेश बोले- हम अंकित बालियान का स्मारक बनवाएंगे; शामली हत्याकांड का VIDEO शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले बदमाशों का सीसीटीवी सामने आया। वे भागते हुए किसी से फोन पर बात कर रहे थे। लग रहा था जैसे वे कह रहे हों- काम हो गया है। फिलहाल, पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। सपा सांसद इकरा हसन ने परिवार से मुलाकात की। अंकित के पिता से अखिलेश यादव की बात भी करवाई। VIDEO देखिए… 2. पिता बोले- बेटा फौजी बनना चाहता था:सरकारें जो कहती हैं, अब करके दिखाएं; हत्यारों का एनकाउंटर हो ‘योगीजी कहते हैं कि अपराधी एक चौराहे से भागेंगे, तो दूसरे पर ढेर कर दिए जाएंगे…। लखनऊ में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होगा। जो कहते हैं, वो यहां करके दिखाइए। मेरा बेटा मेरी तरह फौजी बनना चाहता था। वो सपना पूरा नहीं हुआ, तो वीडियो बनाने लगा। मुझे उस पर गर्व है।’ यह दर्द और गुस्सा है अंकित बालियान के पिता सतबीर बालियान का। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 5 मंजिला अस्पताल में आग लगी:वार्डों में धुआं भरा, अफरा-तफरी मची; गोद में बच्चों को लेकर भागे परिजन
    Next Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, मंदिर-पुल डूबे, सामान बहा:लखनऊ में अंधेरा छाया, 20 शहरों में बारिश; नेपाल से बहकर दो लाशें आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment