Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ईद-मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर मौलाना का फतवा:बोले- DJ, नाच-गाना और असलहों का प्रदर्शन नाजायज, तिरंगा लगाएं

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है। इसमें जुलूस के दौरान DJ, बाजे, नाच-गाने, हुड़दंग, विदेशी झंडे और असलहों के प्रदर्शन से बचने की अपील की गई है। मौलाना ने जुलूस को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकालने की बात कही है। मुस्तफा नगर, बरेली जंक्शन निवासी नसीर अहमद नूरी ने मौलाना से जुलूस-ए-मोहम्मदी में DJ के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में जारी फतवे में कहा गया कि जुलूस को गैर-शरई कामों से दूर रखा जाए। मौलाना ने अंजुमनों और मुस्लिम युवाओं से DJ लेकर जुलूस में शामिल नहीं होने की अपील की है। उनका कहना है कि तेज आवाज से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। दूसरे देशों के झंडे लगाने से भी बचने को कहा फतवे में जुलूस के दौरान दूसरे देशों के झंडे और बैनर लगाने से भी परहेज करने को कहा गया है। मौलाना ने जुलूस में भारतीय तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने हरे झंडे, चांद-सितारे और तलवार वाले झंडों को विदेशी मुल्कों के झंडे बताते हुए इन्हें लगाने से बचने की बात कही है। नकली तलवार और असलहों के प्रदर्शन पर रोक मौलाना ने जुलूस के दौरान नकली तलवारें लहराने और असलहों का प्रदर्शन करने से भी बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रास्ते में टोली बनाकर इस तरह का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। युवाओं से ट्रिपल राइडिंग, तेज आवाज में शोर-शराबा और यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों से भी बचने को कहा गया है। ‘दूसरे समुदाय की भावनाओं का रखें ख्याल’ मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाला जाए। ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे समुदाय के लोगों को परेशानी हो या उनकी भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि जुलूस को शरीअत की रोशनी में मिसाली बनाया जाए और पैगंबर-ए-इस्लाम की रहमत और भाईचारे की शिक्षाओं को आगे बढ़ाया जाए। DJ को लेकर पिछले अनुभवों का दिया हवाला मौलाना ने कहा कि पिछले वर्षों में DJ की वजह से कई घटनाएं हुई हैं। तेज आवाज से रास्तों के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कमजोर दिल और बीमार लोगों का हवाला देते हुए जुलूस में DJ के इस्तेमाल से पूरी तरह बचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 13 अवैध बिल्डिंग सील की:बिना नक्शा नक्शा के बने थे, 6 कमर्शियल और 7 आवासीय भवन शामिल
    Next Article
    घाटमपुर नगर में जल निकासी व्यवस्था सुधारेगी:विधायक ने SDM और अधिकारियों संग किया निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment