Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मुस्लिम लड़की ने हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी की:बोली- बुर्के में घुटन होती थी, भगवान की पूजा करने पर शौहर पीटता था

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में 18 साल की मुस्लिम लड़की ने मंगलवार को सनातन धर्म अपनाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। लड़की झारखंड की रहने वाली है। उसने अपना नाम जमीला खातून से बदलकर ज्योति देवी रखा लिया। लड़की ने कहा- मैं भगवान शिव की पूजा करती थी, लेकिन मेरे शौहर इसका विरोध करते थे। कई बार मेरे साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद क्षेत्र में रहने वाले युवक ने मेरा साथ। हम दोनों झारखंड से बरेली पहुंचा। आश्रम में धर्म परिवर्तन और शादी की। यहां दोनों ने साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। शिव पूजा करने पर शौहर पीटता था झारखंड के बोकारो जिले के लोधी नीच टोला (कुर्कनालो) के रहने वाले आबिद अंसारी की बेटी जमीला खातून ने बताया कि मेरी भगवान शिव में गहरी आस्था थी। मैं चोरी-छिपे भगवान शिव की पूजा करती थी। जब इसकी जानकारी मेरे शौहर और ससुराल वालों को हुई तो वे विरोध करने लगे। जमीला के मुताबिक, पूजा-पाठ छोड़ने से इनकार करने पर मुझे पीटा गया। इसके बाद शौहर ने उसे तीन तलाक देकर मुझे घर से निकाल दिया। बेसहारा होने पर प्रकाश ने दिया साथ जमीला ने बताया कि तीन तलाक के बाद मैं बेसहारा हो गई थी। इसके बाद झारखंड के हजारीबाग जिले के चानो (ऊंचाघना) के रहने वाले प्रकाश रविदास (22) ने मेरा साथ दिया। हमारे बीच बातचीत बढ़ी और हमने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद झारखंड से बरेली पहुंचे और अगस्त्य मुनि आश्रम के आचार्य केके शंखधार से संपर्क किया। गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद जमीला बनी ज्योति अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने जमीला का सनातन परंपरा के अनुसार विधि-विधान से शुद्धिकरण कराया। पवित्र गंगाजल और गोमूत्र का आचमन कराकर युवती को तीन बार संकल्प दिलाया गया। इसके बाद आचार्य ने दोनों को विधिवत तीन बार पवित्र गायत्री मंत्र (ॐ भूर्भुवः स्वः...) का जाप कराया और सनातन धर्म की दीक्षा दी। धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीला का नाम ज्योति देवी रखा गया। इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रकाश और ज्योति ने सात फेरे लिए। ‘बिना किसी दबाव के अपनाया सनातन धर्म’- ज्योति विवाह के बाद ज्योति देवी ने कहा- उसने बिना किसी दबाव, लालच या मजबूरी के अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है। इस्लाम में तीन तलाक जैसी कुरीतियां हैं और महिलाओं पर कई पाबंदियां रहती हैं। बुर्के में घुटन होती है। सनातन धर्म में तलाक की कोई जगह नहीं है। यहां महिलाओं और बेटियों को देवी स्वरूप मानकर पूरा सम्मान और बराबरी का हक दिया जाता है। मैं भगवान भोलेनाथ की कृपा से बहुत खुश हूं। प्रकाश के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हूं। दोनों बालिग, दस्तावेजों की जांच के बाद हुआ विवाह अगस्त्य मुनि आश्रम के आचार्य केके शंखधार ने बताया कि प्रकाश रविदास की उम्र 22 साल और ज्योति देवी (पूर्व नाम जमीला खातून) की उम्र 18 साल है। दोनों बालिग हैं और उनके पहचान पत्र समेत जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ही विवाह कराया गया। दोनों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। नवदंपति ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना वैवाहिक जीवन शुरू कर सकें। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं:लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने 4 मोहल्लों से करीब 200 भैंसें उठवा लीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑडियो आने पर अहिरवार समाज का प्रदर्शन:जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे के खिलाफ FIR की मांग, पुतला फूंका
    Next Article
    पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा, कैशलेस इलाज शुरू होगा:₹500 से ₹600 हुआ दैनिक भत्ता, DM-MLA की मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment