Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑडियो आने पर अहिरवार समाज का प्रदर्शन:जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे के खिलाफ FIR की मांग, पुतला फूंका

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे का अहिरवार समाज के प्रति कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। अहिरवार समाज के 100 से अधिक लोगों ने घंटाघर मैदान में प्रदर्शन कर लीलाधर दुबे का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि सोमवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें लीलाधर दुबे किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत के दौरान अहिरवार समाज के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। दो घंटे धरना, फिर पुतला दहन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अहिरवार समाज के लोगों ने घंटाघर के पास सड़क पर धरना शुरू किया। दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शनकारियों ने लीलाधर दुबे का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लीलाधर दुबे के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। समाज के लोगों ने मांग की कि वायरल ऑडियो की जांच कर लीलाधर दुबे के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। 2022 में बसपा के समर्थन से जीते थे चुनाव लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में बार सीट से जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। उनकी मां बांसी से ग्राम प्रधान और पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, लीलाधर दुबे के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 65 से अधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, इन मामलों और वायरल ऑडियो से जुड़े आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में प्रेस क्लब भवन पर कथित कब्जे का आरोप:राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं खुला, पत्रकारों ने डीएम से की जांच और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    बरेली में मुस्लिम लड़की ने हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी की:बोली- बुर्के में घुटन होती थी, भगवान की पूजा करने पर शौहर पीटता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment