Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सिपाही के बहनोई की गोली मारकर हत्या:लूट के इरादे से बदमाश रात में घर में घुसे थे, रोकने पर मारी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना में बदमाशों ने सिपाही के बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। रात करीब 1 बजे पालतू कुत्ते के भौंकने पर दंपति की आंख खुली। आहट होने पर पति-पत्नी हाथ में डंडा लेकर छत की ओर भागे, जहां बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। डंडे से किया बचाव तो बदमाशों ने मार दी गोली मूल रूप से आंवला के तिगरा खानपुर निवासी 40 वर्षीय जोगेंद्र रेलवे लाइन के पास अपना नया मकान बनवा रहे थे। उनके साथ ही उनके साले धर्मेंद्र (जो यूपी पुलिस में सिपाही हैं) का भी मकान बन रहा था। जोगेंद्र की पत्नी अनीता ने बताया कि रात में आहट पाकर वे दोनों छत पर गए। जोगेंद्र ने जैसे ही चोर पर डंडे से प्रहार किया, बदमाश ने सीधे उनके सीने में गोली उतार दी। गोली लगते ही जोगेंद्र लहूलुहान होकर सीढ़ियों से नीचे जा गिरे। उनके पीछे आ रही पत्नी भी हड़बड़ाहट में सीढ़ियों से लुढ़क गईं। लूट के इरादे से आए थे बदमाश, बैग लेकर हुए फरार हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखा एक बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र सब्जी की आढ़त चलाते थे और पिछले कुछ महीनों से यहीं रहकर मकान बनवा रहे थे। दो महीने पहले ही उनकी पत्नी और चार बच्चे (नीलम, अरुण, भूपेंद्र और मधु) भी उनके साथ रहने आए थे। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही देर रात एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी सेकेंड अंजनी कुमार और सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- सुभाषनगर के करगैना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरी के विरोध के दौरान बदमाशों ने युवक पर फायर किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी में चोरों ने 2 मकानों के ताले तोड़े:गहने-कैश लेकर फरार, दोस्त की बहन की शादी में गया था परिवार
    Next Article
    डीएम ने कासगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया:बोले- लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनें, बार-बार न लगवाएं चक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment