Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में चोरों ने 2 मकानों के ताले तोड़े:गहने-कैश लेकर फरार, दोस्त की बहन की शादी में गया था परिवार

    8 hours ago

    1

    0

    रेवाड़ी जिले के बावल में चोरों ने दो मकान का ताला तोड़कर कैश और लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। जब वह सुबह वापस लौटा तो चोरी की वारदात का पता चला। सूचना के बाद बावल पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एक ही रात में दो मकानों में चोरी से कॉलोनिवासियों में दहशत है। बावल की एक कंपनी के ऑपरेटर करण सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से यूपी कानपुर देहात के गांव गोपलपुर का रहने वाला है। बावल की एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। तीन साल पहले प्राणपुरा रोड स्थित श्याम कॉलोनी में अपने मकान में रह रहा है। मकान का ताला टूटा मिला 20 फरवरी को वह परिवार के साथ अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ के रिवासा गांव गया था। जब सुबह 4 बजे लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर मकान में रखा 3 लाख कैश और गहने गायब मिले। पड़ोसी के मकान में भी चोरी वहीं दूसरे व्यक्ति करण सिंह ने शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके पड़ोसी गड्डू के बंद मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड्डू एक महीना पहले अपना मकान बंद कर यूपी गया था। गुड्डू के मकान में हुई चोरी का उसके वापस आने के बाद ही पता चल पाएगा। बावल पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झोलाछाप ने महिला से रेप किया, पब्लिक ने बांधकर पीटा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांधे, पीटकर चेहरा-आंखें सुजाई, आरोपी की दो पत्नियां, 6 बच्चे
    Next Article
    बरेली में सिपाही के बहनोई की गोली मारकर हत्या:लूट के इरादे से बदमाश रात में घर में घुसे थे, रोकने पर मारी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment