Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पिकअप की तककर से व्यक्ति की मौत:सब्जी मंडी जाते समय हादसा हुआ, वाहन चालक मौके से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय राम दीवान निषाद की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना गुलरिहा बाजार स्थित फोरलेन पर सुबह लगभग 5:00 बजे हुई। राम दीवान निषाद जंगल डुमरी नंबर एक के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राम दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पिकअप वाहन और उस पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राम दीवान निषाद सब्जी मंडी में थोक विक्रेता का काम करते थे। वह भंडारी और मूर्तिकार का भी काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ में पता चला है कि दुर्घटना में शामिल पिकअप महाराजगंज जनपद के बरगदवां के एक व्यक्ति का है। पुलिस इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में तमंचे के साथ वीडियो वायरल:युवती के साथ युवक का वीडियो, पुलिस ने शुरू की तलाश
    Next Article
    प्रतापगढ़ में क्राकरी स्टोर में लगी आग:लाखों का सामान राख, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment