Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली मेयर के प्रोग्राम में महिला की मौत का मामला:सपा बोली- FIR हो, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने की पद से हटाने की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में 27 अगस्त को मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़ और महिला की मौत के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेयर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने उमेश गौतम को “बेहद बेईमान मेयर” बताया। वहीं, राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी बरेली के डीएम को ज्ञापन देकर मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की है। अखिलेश बोले- विपक्ष पर बुलडोजर, मेयर पर मुकदमा क्यों नहीं? लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि विपक्ष के कार्यक्रमों के लिए अनुमति नहीं दी जाती, जबकि बरेली में मेयर ने बिना अनुमति इतना बड़ा आयोजन कर लिया। कार्यक्रम में भगदड़ हुई और महिला की जान चली गई। इस पर अखिलेश यादव ने कहा- “जैसे पुलिस विपक्ष के लिए बुलडोजर तैयार रखती है, वैसे ही मेयर पर मुकदमा लिखकर उन्हें सीधे जेल भेज देना चाहिए। वह बहुत ही बेईमान मेयर हैं।” 20 हजार महिलाओं को बांटे गए थे कूपन घटना 27 अगस्त को कैंट थाना क्षेत्र के अक्षर विहार तालाब के पास बरेली क्लब ग्राउंड में हुई थी। मेयर की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया था। आयोजकों की ओर से करीब 20 हजार महिलाओं को राखी बांधने के लिए कूपन दिए गए थे। महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया था। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। राखी बांधने के बाद साड़ी और हेल्थ कार्ड दिए जा रहे थे कार्यक्रम में बड़ा मंच बनाया गया था। मेयर उमेश गौतम और उनके बेटे पार्थ गौतम मंच पर मौजूद थे। महिलाएं कतार में लगकर दोनों को राखी बांध रही थीं। राखी बांधने के बाद महिलाओं को एक साड़ी और मेयर के मिशन हॉस्पिटल का हेल्थ कार्ड दिया जा रहा था। इसी दौरान धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई। उपहार लेने के लिए महिलाएं मंच की ओर बढ़ने लगीं। कुछ महिलाएं मंच पर भी चढ़ गईं। इससे हालात बेकाबू हो गए। धक्का-मुक्की में कई महिलाएं गिरीं भीड़ बढ़ने के बाद वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कई महिलाएं गिर गईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर महिलाओं को घर भेज दिया गया। इसी दौरान भाजपा के एक पदाधिकारी की 45 वर्षीय मामी मधु भीड़ के बीच गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेयर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेयर बोले- न भगदड़ हुई, न किसी महिला की मौत मामला सामने आने के बाद मेयर उमेश गौतम ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम में किसी तरह की भगदड़ नहीं मची थी और न ही कार्यक्रम के दौरान किसी महिला की मौत हुई है। फिलहाल घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विपक्ष मेयर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, जबकि मेयर ने भगदड़ और मौत के आरोपों को ही नकार दिया है। ब
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP नेता सचिन कश्यप के हत्यारों का एनकाउंटर हो:बरेली में साथी नेता बोले- कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा गैंग के 3 मेंबर अरेस्ट, टीला दरकने से 2 मकान गंगा में समाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment