Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती के 34 केंद्रों पर PET आज से:तीन दिन में करीब 78 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल , मोबाइल, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ ईयरफोन पर प्रतिबंध

    1 day ago

    1

    0

    बस्ती में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 रविवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में 34 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को तीन दिन तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 78 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:05 बजे तक चलेगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र जिले में श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, हंसराज लाल इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय और शिव हर्ष किसान डिग्री कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मोबाइल और स्मार्टवॉच ले जाने पर रोक परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ ईयरफोन, पेजर और सामान्य कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित है। मुख्य प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच और सघन तलाशी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने से रोका जा सकता है। सीसीटीवी से होगी निगरानी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा के दौरान नियमों के पालन की लगातार निगरानी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में PET परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
    Next Article
    भ्रष्टाचार के मामलों में सर्किल अफसरों पर भी कसेगा शिकंजा:फर्नीचर कारोबारी से 4.72 लाख रुपये की वसूली पर उठे सवाल, डीआईजी दिखे सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment