Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर:आठ गांव बाढ़ से घिरे, बच्चों को नाव से जाना पड़ रहा स्कूल

    4 hours ago

    1

    0

    बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम पांच बजे केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नदी 93.100 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 37 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण कटरिया-चांदपुर तटबंध के आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। सुविखाबाबू, अशोकपुर, मौजपुर, लटेरा, किशनपुर, उमरिया, चांदपुर कटारिया और खजांचीपुरवा सहित आठ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन क्षेत्रों में ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। देखें, 3 तस्वीरें…. विशेष रूप से, सुविखाबाबू गांव में बच्चों को स्कूल जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। माझा क्षेत्र में भी पानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में कठिनाई हो रही है। पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा लाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर उमरिया रिंगबांध के कटान स्थल पर बचाव कार्य जारी है। बाढ़ खंड की टीम बोल्डर, क्रेट, परकोपाइन और जियो बैग में मिट्टी भरकर नदी में डाल रही है। हालांकि, नदी के तेज बहाव के कारण मरम्मत कार्यों में बाधा आ रही है। अधिकारियों की एक टीम मौके पर स्थिति की निगरानी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन:अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की लंबित मांगों पर की अपील
    Next Article
    लखनऊ में 3500 कांवड़ियों का प्रदर्शन, 2km लंबा जाम:बुद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग पर चढ़ी चांदी हटाने की मांग, डिवाइडर पर चढ़ाया गंगाजल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment