Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3500 कांवड़ियों का प्रदर्शन, 2km लंबा जाम:बुद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग पर चढ़ी चांदी हटाने की मांग, डिवाइडर पर चढ़ाया गंगाजल

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सावन के तीसरे बुधवार को करीब 3,500 कांवड़ियों ने मोहन रोड पर प्रदर्शन किया। वैदेही सेना के नेतृत्व में बिठूर से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ी चांदी हटाकर मूल शिवलिंग के दर्शन कराने की मांग की। कांवड़ियों का कहना था कि वे मूल शिवलिंग के दर्शन करने के बाद ही गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। प्रदर्शन के चलते आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे और मोहन रोड पर करीब 6 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर डीसीपी कमलेश दीक्षित, एसीपी काकोरी शकील अहमद समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। देर तक मांग पर सहमति नहीं बनने के बाद कांवड़ियों ने एक्सप्रेसवे के नीचे डिवाइडर पर ही गंगाजल चढ़ाया और इसके बाद आगे बढ़ गए। इस दौरान करीब 6 घंटे जाम लगा रहा। प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए… कांवड़ियों ने की मूल शिवलिंग के दर्शन कराने की मांग 3,500 कांवड़ियों ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ी चांदी हटाकर मूल शिवलिंग के दर्शन कराने की मांग की।‘कांवड़ियों का यही अनुरोध, शिवलिंग खोलो बिना विरोध’ के नारे लगाए। कांवड़ियों का कहना था कि वे बिठूर से गंगाजल लेकर बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। उनका आग्रह है कि शिवलिंग पर चढ़ी चांदी को हटाकर मूल शिवलिंग के दर्शन कराए जाएं, ताकि वे सीधे गंगाजल अर्पित कर सकें। मंदिर में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार सावन के तीसरे बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर शंभू’ के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने दूध, जल, पुष्प, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव का पूजन किया। कई साल से चांदी चढ़ी होने का दावा वैदेही सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल द्विवेदी ने बताया कि बुद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग के ऊपर कई वर्षों से चांदी चढ़ी हुई है। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु मूल शिवलिंग के दर्शन कर उस पर सीधे गंगाजल चढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस मांग को श्रद्धालु और कांवड़िए लंबे समय से मंदिर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने रखते आ रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिनों करीब 3,500 कांवड़ियों के साथ बुद्धेश्वर मंदिर से बिठूर तक जल लेने के लिए यात्रा की गई थी। वापसी के दौरान एक बार फिर यह मांग उठाई गई। अनमोल द्विवेदी के मुताबिक, संगठन की मांग किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को मूल शिवलिंग के दर्शन और अभिषेक का अवसर दिलाना है। उन्होंने कहा कि मांग पर सकारात्मक पहल होने तक संगठन अपनी बात जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रखता रहेगा। 6 घंटे तक तनावपूर्ण रही स्थिति कांवड़ियों की मांग को लेकर आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे करीब छह घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रदर्शन की सूचना पर डीसीपी कमलेश दीक्षित समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांवड़ियों और संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़िए अपनी मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने काफी देर तक बातचीत कर कांवड़ियों से मार्ग खोलने की अपील की। संगठन के अध्यक्ष अनमोल दीक्षित ने बताया कि प्रशासन की ओर से मांग पर सहमति नहीं बनने के बाद कांवड़ियों ने आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित डिवाइडर पर ही गंगाजल चढ़ाकर अपनी आस्था जताई और इसके बाद आगे बढ़ गए। कांवड़ियों के रुकने के कारण आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे और आसपास के मार्ग पर करीब 6 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर लगातार मोर्चा संभाले रखा और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। इसके बाद वाहनों का आवागमन धीरे-धीरे सुचारु हो सका। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… बृजभूषण शरण सिंह बोले- लखनऊ हमारा घर है:यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद पहली बार पहुंचे, काफिले से शहीद पथ जाम महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। समर्थकों ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ हमारा घर है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर:आठ गांव बाढ़ से घिरे, बच्चों को नाव से जाना पड़ रहा स्कूल
    Next Article
    बजरंग दल के नेता का पेड़ से लटका मिला शव:रामपुर में कार्यकर्ता स्ट्रेचर पर लाश रखकर पहुंचे कोतवाली, 3 घंटे चला हंगामा; जिलाध्यक्ष पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment