Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में थानेदार का शव सरकारी घर में मिला:वर्दी में फंदे से लटककर जान दी; स्टेटस लगाया- रुपया-पैसा प्यार से बढ़कर नहीं

    14 hours ago

    1

    0

    बस्ती में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव सरकारी घर में लटका मिला। जानकारी मिलते ही डीआईजी और एसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास का है। पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रकाश सिंह ने पंखे से गमछे का फंदा बनाया। फिर वर्दी पहने-पहने उसी से लटक गए। जान देने से पहले सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने पर्सनल मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाया। इसमें लिखा- धन संपदा भी आवश्यक है, परंतु शांति और प्रेम से बढ़कर नहीं। घटनास्थल थाना कोतवाली से करीब 3.5 किलोमीटर दूर है। देखिए 3 तस्वीरें… 18 अप्रैल को बने थे वाल्टरगंज थाने के इंचार्ज सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा गांव के रहने वाले थे। वह 4 साल बाद रिटायर होने वाले थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा संदीप सिंह (30) है। सूर्य प्रकाश सिंह सिद्धार्थनगर से ट्रांसफर होकर बस्ती आए थे। पहले यहां पुलिस लाइन में उन्हें तैनाती मिली थी। 18 अप्रैल, 2026 को उन्हें वाल्टरगंज थाने का इंचार्ज बनाया गया था। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया- कलेक्ट्रेट के पास स्थित सरकारी आवास में सूर्य प्रकाश सिंह पंखे से लटके मिले। वह दोपहर करीब 1 बजे अपने सहकर्मियों के साथ सरकारी आवास पर आए थे। उनके साथ आए पुलिसकर्मी सिविल लाइन चौकी पर रुक गए थे। जबकि वह आराम करने के लिए घर चले गए थे। शाम करीब 6:45 बजे उनके साथी दरोगा बलराम गौड़ जब कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर सूर्य प्रकाश सिंह पंखे से लटके मिले। इसके बाद बलराम ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। शाम करीब 7 बजे घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एडिशनल एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की सर्विलांस, फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही की मौत, एक्सीडेंट के बाद भी छुट्‌टी नहीं मिली, बस्ती में कॉन्स्टेबल पति फूट-फूटकर रोया बस्ती में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पति नागेंद्र वर्मा फूट-फूटकर रोए। कहा कि पत्नी को इलाज कराने के लिए छुट्‌टी नहीं मिली। यूपी के बस्ती जिले में 7 दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला सिपाही की शनिवार को मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद उनके सिर पर 4 टांके लगे थे। महिला सिपाही केसरी वर्मा (30) ने इलाज कराने के लिए एसपी ऑफिस में एप्लिकेशन दी थी, लेकिन छुट्‌टी नहीं मिली थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:सोनभद्र में गला घोंटकर फर्श पर सिर पटका, हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश
    Next Article
    प्रयागराज में गंगा-जी ने कराया लेटे हनुमान जी को स्नान:गर्भगृह में पहुंचा पानी, भव्य आरती के बाद बंद हुए मंदिर के कपाट; शयन अवस्था में गए बजरंगबली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment