Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में यूजीसी बिल के समर्थन में मार्च:बोले- कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भेदभाव का करना पड़ता है सामना

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में गुरुवार को पैदल मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर जनपद इकाई बस्ती द्वारा आयोजित किया गया था। जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े और कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले कथित जातीय भेदभाव व उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मार्च के उपरांत, पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को माननीय राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी ज्ञापन में कहा गया है कि देश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) से संबंधित समता प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है। भेदभाव का करना पड़ता है सामना पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई शिक्षण संस्थानों में कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जिसे रोकने के लिए सख्त व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस बिल को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 6 मेडिकल एजेंसियों पर छापा:10 घंटे चली जांच में स्टॉक-बिल में मिला अंतर, 12 दवाएं संदिग्ध; 6 कार्टन जब्त
    Next Article
    आशुतोष पांडे पर फिर लगाया दिनेश महाराज ने आरोपी:नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की, झूठी कहानी बनाकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment