Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में युवक ने ब्लेड से गला काटा, मौत:घर से दूर बैठे होने पर गंभीर हालत में अस्पताल ले गए परिजन, घर से रातभर लापता था

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी विक्रमजोत लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नटुवा ग्राम पंचायत के पूरे सुखरामपुरवा निवासी राहुल (22) पुत्र आशाराम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, राहुल घर से कुछ दूर बैठा था। इसी दौरान उसने सेविंग ब्लेड से अपना गला काट लिया। ज्यादा खून बहने पर परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी विक्रमजोत ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रातभर घर नहीं आया था राहुल राहुल के भाई सुरेंद्र ने बताया कि गुरुवार को राहुल बाहर जाकर कमाने की बात कह रहा था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं आया। शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर उसके मिलने और फिर गला काटने की घटना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। छावनी थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांधी जयंती पर स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण:48 स्वयंसेवकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, लगाए छह पौधे
    Next Article
    नदियों में प्लास्टिक कचरे की ट्रैकिंग के लिए बनाया प्रोटोकॉल:दूध और खाद्य पदार्थों में घुल रहे माइक्रोप्लास्टिक के खतरे पर कसेगा शिकंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment