Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSP विधायक उमाशंकर के कौशांबी प्लांट पर IT रेड:24 घंटे से ज्यादा समय से जांच चल रही, शादी के स्टिकर लगाकर पहुंची थी गाड़ियां

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक उमाशंकर सिंह के प्लांट पर आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी 24 घंटे से अधिक समय से जारी है। बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह के कौशांबी के जयंतीपुर स्थित प्लांट पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे यह कार्रवाई शुरू हुई थी। आयकर विभाग के अधिकारी बुधवार को शादी-विवाह के स्टिकर लगी छह गाड़ियों से प्लांट पर पहुंचे थे। टीम ने देर रात तक कर्मचारियों से अभिलेखों की जांच की। गुरुवार को भी आयकर विभाग की टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी 'छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड' को एयरपोर्ट से तपोस्थली तक बन रहे फोरलेन का ठेका मिला हुआ है। यह कंपनी पिछले लगभग दो साल से इस परियोजना पर काम कर रही है और इसके कई स्थानों पर प्लांट भी संचालित हैं। जानकारी के अनुसार, यह कंपनी पहले उमाशंकर सिंह के निर्देशन में थी, लेकिन वर्तमान में यह उनकी पत्नी के नाम से संचालित हो रही है। बुधवार को विधायक के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की गई थी, जिसमें कौशांबी का यह प्लांट भी शामिल था। जांच के संबंध में अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल रखने पर विवाहिता की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार:बॉयफ्रेंड से बात करने के शक में किया मर्डर, 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर बॉडी को दफनाया
    Next Article
    हरदोई में जलते ट्रक को लेकर दौड़ता रहा चालक, VIDEO:रिफाइंड उतारकर लौट रहा था, मस्जिद से निकल रहे लोगों ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment