Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में जलते ट्रक को लेकर दौड़ता रहा चालक, VIDEO:रिफाइंड उतारकर लौट रहा था, मस्जिद से निकल रहे लोगों ने बचाया

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सुबह 5 बजे जलता हुआ ट्रक सड़क पर दौड़ता नजर आया। जहां रिफाइंड अनलोड कर लौट रहे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि पास की मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों ने वक्त रहते आग की लपटें देख लीं और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। ट्रक में रिफाइंड उतारने के बाद पुआल और लकड़ी का बुरादा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी पटाखे या चिंगारी के गिरने से पुआल ने आग पकड़ ली। मामला हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित बिलग्राम चुंगी का है। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ट्रक की छत से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, लेकिन चालक को शुरुआत में आग का आभास नहीं हुआ। वह जलते ट्रक को लेकर आगे बढ़ता रहा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान पास की मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे इज़हार मंसूरी, नदीम कुरैशी, जमशेद, राजू मंसूरी और उनके साथियों की नजर ट्रक से उठती आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर चालक को सतर्क किया और ट्रक रुकवाया। अचानक सड़क पर शोर-शराबा और धुएं का गुबार देखकर लोग भी घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। बाल्टियों और पाइप से बुझाई आग ट्रक रुकते ही स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया। आसपास मौजूद पानी, बाल्टियों और पाइप की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया। अगर कुछ मिनट और देरी हो जाती, तो ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो सकता था। बिलग्राम चुंगी का इलाका घनी आबादी वाला है, ऐसे में बड़ा नुकसान भी हो सकता था। युवाओं की बहादुरी की हो रही सराहना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण चिंगारी को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नमाजियों की सतर्कता और आम नागरिकों की तत्परता न होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इलाके में युवाओं की सूझबूझ और साहस की जमकर सराहना हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में आम नागरिकों की जागरूकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSP विधायक उमाशंकर के कौशांबी प्लांट पर IT रेड:24 घंटे से ज्यादा समय से जांच चल रही, शादी के स्टिकर लगाकर पहुंची थी गाड़ियां
    Next Article
    पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत:महोबा में शादी समारोह से लौट रही थीं, 2 गंभीर घायल; चालक फरार, सीसीटीवी आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment