Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में देवर-भतीजे पर धोखाधड़ी मारपीट की FIR:पारिवारिक साझेदारी में करोड़ों के गबन का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पारिवारिक साझेदारी का विवाद अब आपराधिक मामले में बदल गया है। जनकपुरी निवासी 65 वर्षीय विमलेश काम्बोज की तहरीर पर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने उनके देवर अनिल काम्बोज और भतीजे शिवम काम्बोज के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विमलेश काम्बोज के अनुसार, वर्ष 1997 में उन्होंने और उनके पति सुशील काम्बोज ने अनिल काम्बोज की आर्थिक स्थिति खराब होने पर मदद की थी। उन्होंने चिलकाना रोड स्थित कृष्णा मार्केट में एक दुकान किराए पर लेकर "काम्बोज ट्रेडर्स" नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार शुरू कराया था। इस फर्म में दोनों पक्ष बराबर के साझेदार थे, जबकि दुकान का संचालन अनिल काम्बोज के जिम्मे था। महिला का आरोप है कि वर्षों तक अच्छा कारोबार होने के बावजूद आरोपियों ने कभी भी सही हिसाब-किताब नहीं दिया। वर्ष 2003 से 2020 तक की बैलेंस शीट निकलवाने पर करोड़ों की बिक्री के बावजूद बेहद कम मुनाफा दिखाया गया, जिससे गबन और वित्तीय अनियमितताओं का संदेह गहरा गया। विमलेश काम्बोज ने यह भी आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2025 को जब वे अपने पति के साथ दुकान पर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि "काम्बोज ट्रेडर्स" का बोर्ड हटाकर "शिवम काम्बोज एसोसिएट्स" नाम से नया बोर्ड लगा दिया गया है। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब करने और जीएसटी खाते को शून्य दिखाकर अन्य फर्मों में कारोबार स्थानांतरित करने का भी आरोप लगाया है। एक अन्य घटना 16 दिसंबर 2025 की बताई गई है, जब पीड़िता के पति और बेटे के साथ दुकान के सामने आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि पहले पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब कोर्ट के आदेश के बाद थाना कोतवाली मंडी में अनिल काम्बोज और शिवम काम्बोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NH-2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर:मथुरा में हादसा, बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर
    Next Article
    बेटे के सामने युवक ने पत्नी को मार डाला:धारदार हथियार से कत्ल कर भागा, 6 साल के बेटे ने पुलिस को बताई कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment