Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के ससुराल वालों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत:लखनऊ में सिर पर फावड़ा मारा, लोकबंधु में इलाज के दौरान दमतोड़ा

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बंथरा थाना क्षेत्र में बेटी के ससुराल वालों की पिटाई से घायल एक बुजुर्ग की गुरुवार रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 61 साल के राम नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है। सरोजनी नगर के गौरी निवासी पूजा रावत ने बताया- करीब दो साल पहले उनकी शादी बंथरा थाना क्षेत्र के चक गांव निवासी संदीप कुमार से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। सिर पर फावड़े से हमला किया पूजा के अनुसार, 13 फरवरी को उन्होंने ऑपरेशन के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उनसे बच्चा छीन लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर 22 फरवरी को पूजा के पिता राम नरेश अपनी छोटी बेटी के साथ पूजा को मायके लाने के लिए उसकी ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां पूजा के ससुराल वालों ने राम नरेश और उनकी छोटी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने कथित तौर पर राम नरेश के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था इलाज गंभीर रूप से घायल राम नरेश को पहले लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार रात ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान राम नरेश की मौत हो गई। मारपीट की घटना के दौरान पूजा के ससुराल वालों ने उन्हें नवजात बच्चा नहीं दिया था, जिसके कारण वह अकेले ही अपने मायके चली आई थीं। इस घटना के संबंध में पूजा ने 22 फरवरी को बंथरा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पूजा की ससुराल पहुंचकर नवजात शिशु को ससुराल वालों से लेकर पूजा को सौंप दिया था। अब पुलिस राम नरेश की मौत के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और पहले से दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 7-क्विंटल नकली खोया और 880 किलो मिठाई पकड़ी:सैंपल लेकर नष्ट किया, पिकअप में भरकर कानपुर से गोरखपुर ले जा रहे थे
    Next Article
    'बाबाओं की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है':बिठूर महोत्सव में कवि सम्मेलन, योगेंद्र चौहान बोले- ऐ पाक तेरे कानों पर हिंद के कंटाप रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment