Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7-क्विंटल नकली खोया और 880 किलो मिठाई पकड़ी:सैंपल लेकर नष्ट किया, पिकअप में भरकर कानपुर से गोरखपुर ले जा रहे थे

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार तड़के बंथरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने होली के त्योहार पर खपाने के लिए कानपुर से गोरखपुर ले जाया जा रहा 760 कुंतल से अधिक खोया और 880 किलो मिठाइयां पकड़ीं। जांच के लिए नमूने लेने के बाद खोए को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया। एफएसडीए विभाग को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी लोडर वाहन के जरिए कानपुर रोड होते हुए भारी मात्रा में खोया और मिठाइयां कानपुर से गोरखपुर ले जाई जा रही हैं। इस सूचना पर फूड इंस्पेक्टर आजाद और राजेंद्र अपनी टीम के साथ बंथरा थाना क्षेत्र के प्रधान ढाबा के पास पहुंचे। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे कानपुर से आ रहे लोडर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। 3 तस्वीरें देखिए… बर्फी और मिल्क केक बरामद तलाशी के दौरान वाहन से 7 कुंतल से अधिक खोया और बड़ी मात्रा में बर्फी व मिल्क केक बरामद हुआ। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर आजाद कुमार, सत्यवीर सिंह, राजेंद्र और महिला फूड इंस्पेक्टर सुप्रिया की टीम ने वाहन को बंथरा थाने पहुंचाया। वहां खोया, बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। वाहन चालक से पूछताछ में पता चला कि यह माल कानपुर निवासी अमित द्वारा कानपुर से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। जमीन में दबाया खोया नमूने लेने के बाद एफएसडीए टीम ने बंथरा-बिजनौर रोड स्थित कुरौनी गांव के पास सड़क किनारे जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सारा खोया उसमें दबवा दिया। बरामद बर्फी और मिल्क केक को पास ही एक सुरक्षित जगह पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि लिए गए नमूनों की जांच की जाएगी। यदि जांच में खोया, बर्फी या मिल्क केक में किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है, तो अमित के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के पावर हाउस में करंट से झुलसा संविदा कर्मी:सिविल अस्पताल में कराया भर्ती, लाइन फॉल्ट दूर करने गया था
    Next Article
    बेटी के ससुराल वालों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत:लखनऊ में सिर पर फावड़ा मारा, लोकबंधु में इलाज के दौरान दमतोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment