Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन:मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में किसानों ने तहसील सदर सभागार में एसडीएम सदर के माध्यम से प्रधानमंत्री को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अमेरिका से मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने, कृषि उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की। ज्ञापन में अमेरिका के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया गया। किसानों का कहना है कि इस समझौते में कृषि उत्पादों को शामिल करना भारतीय किसानों के हित में नहीं है। इससे पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि अमेरिका से आयात होने वाले कृषि उत्पादों पर कम से कम 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए और इस समझौते को रद्द किया जाए। किसान यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि यदि भारत अमेरिका को कोई उत्पाद निर्यात करता है तो उसे 18 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ता है, जबकि अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर समान शुल्क नहीं लिया जाता। इसे किसानों के साथ अन्याय बताया गया। इसके अतिरिक्त, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और एक स्वतंत्र कृषि आयोग के गठन की मांग की गई। किसानों ने फसलों का उचित मूल्य न मिलने, कर्ज के बढ़ते बोझ, नहरों में पानी की कमी और गोवंश द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान जैसे मुद्दों को भी उठाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में डग्गामार चालक ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा:विरोध में परिवहन निगम के ड्राइवरों ने बस स्टैंड पर लगाया जाम
    Next Article
    बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद 3 मौत:आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने उकसाने का दोषी माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment