Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में एक फंदे पर लटककर प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड:जाति अलग होने से घर वाले नहीं माने, 13 दिन पहले करा दी थी लड़की की शादी

    10 hours ago

    1

    0

    बांदा में शादी के 13 दिन बाद दुल्हन ने प्रेमी के साथ सुसाइड कर लिया। दोनों की लाश गांव से 200 मीटर दूर एक ही फंदे पर लटकी मिली। घर वालों ने बताया कि लड़की रात में सज-संवर कर निकली थी। दोनों एक ही गांव के थे, 2 साल से उनका अफेयर चल रहा था। जाति अलग होने की वजह से घर वालों ने लड़की की शादी दूसरी जगह करा दी थी। 4 दिन पहले ही मायके से लौटी थी। घटना जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर मरका थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… अंधाव गांव के रहने वाले राजकुमार यादव खेती-किसानी करते हैं। परिवार में 4 बेटियां और एक बेटा थे। बेटा सबसे बड़ा है और उसकी शादी हो गई है। दूसरे नंबर पर रोशनी (19) थी। तीन छोटी बहने हैं, जो पढ़ाई कर रही हैं। रोशनी ने पढ़ाई नहीं की थी। 7 मई को रोशनी की शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के भूरी गांव में जगप्रसाद यादव के साथ हुई थी। जगप्रसाद बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर से 150 मीटर की दूरी पर घनश्याम पासवान का परिवार रहता है। घनश्याम मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे और 5 बेटियां हैं। सुभाष (20) भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। सुभाष भी मजदूरी करता था। ससुराल से 4 दिन पहले आई थी गांव वालों ने बताया कि सुभाष और रोशनी का 2 साल से अफेयर चल रहा था। प्रेम-प्रसंग की जानकारी घर वालों को थी, लेकिन वो लोग शादी के लिए राजी नहीं थे। लड़के ने कई बार घर पर शादी के लिए कहा, लेकिन पिता ने मना कर दिया। जाति अलग होने की वजह से घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की वालों ने जल्दी से रिश्ता देखकर रोशनी की शादी तय कर दी। 7 मई को बारात आई और रोशनी विदा होकर चली गई। इसके बाद चौथी की रस्म के लिए घर वाले विदा कराने गए थे और 16 मई को रोशनी को साथ ले आए थे। तब से वह मायके में ही थी। मंगलवार रात को करीब 10 बजे रोशनी सज-धजकर तैयार हुई और घर से निकल गई। उसने अपने पूरे गहने पहन रखे थे। घर वालों को अंदाजा नहीं हुआ कि वह कहां जा रही है। परिवार ने सोचा कि मोहल्ले में किसी से मिलने गई होगी। दोनों के घर वाले रात भर तलाशते रहे देर रात तक जब रोशनी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उधर सुभाष भी घर से लापता था। रात भर घर वाले दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग बाहर निकले तो गांव से 200 मीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगाई थी। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घर वाले भी मौके पर पहुंचे। मरका थाना पुलिस भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। दोपहर 2 बजे पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया- एक पेड़ से युवक और एक युवती के शव लटके हुए मिले थे। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई है। घर वालों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… पत्नी ने सुबह 5 बजे जगाया, पति ने जान दी:रोज 8 बजे तक सोता था; हाथरस में साले से बोला- अपनी बहन का ख्याल रखना हाथरस में एक युवक ने बुधवार सुबह सिर्फ इसलिए जान दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे जल्दी जगा दिया था। रोज वह सुबह 8 बजे तक सोता था। पत्नी ने तीन घंटे पहले 5 बजे उसे उठा दिया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद शांत होने पर पत्नी ने चाय बनाकर दी। पति ने चाय पी और साले को फोन किया। बोला- अब मैं जा रहा हूं, अपनी बहन का ध्यान रखना। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    निकाह से पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार:देवरिया में लड़की बोली- 7 साल से अफेयर था, अब दूसरी जगह शादी कर रहा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अपर्णा के घर पहुंचे एमपी CM मोहन यादव: प्रतीक के निधन पर शोक जताया, परिवार को ढांढस बधाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment