Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में करंट से युवक की मौत:घर में कूलर बनाते समय हादसा, कोई भी परिजन नहीं था मौजूद

    5 hours ago

    2

    0

    बांदा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर जारी गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग अपने घर में कूलर की मरम्मत कर रहे थे। जमालपुर जारी निवासी प्यारे लाल (65) अपने घर में कूलर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे कूलर में करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। काफी देर तक प्यारे लाल के बाहर न आने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। ग्रामीण उनके घर पहुंचे तो उन्होंने प्यारे लाल को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्यारे लाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह डालिया बनाने का काम करते थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना ही माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस हजारों लोगों ने किया पौधारोपण:पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं
    Next Article
    सम्भल में सपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण:विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment