Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस हजारों लोगों ने किया पौधारोपण:पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं

    2 hours ago

    1

    0

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सहारनपुर में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया गया। जिला गंगा समिति, वन विभाग, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण, जागरूकता रैलियों और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया। जिलेभर के कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने भाग लेकर हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर, पर्यावरणविद् ए.सी. पनेजा, सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक शुभम सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी संवेदना चौहान और क्षेत्रीय अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ध्यानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एक साइकिल रैली से हुई, जिसका उद्देश्य प्रदूषण कम करने, प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देना था। इस दौरान विद्यालयी बच्चों के लिए पर्यावरण आधारित खेल, पहेलियां और ट्रेजर हंट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सुनेहरा कल और वर्क संस्था सहित विभिन्न संगठनों ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही, स्वच्छता अभियानों के माध्यम से लोगों को साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी और एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बलियाखेड़ी ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। नगर विधायक राजीव कुमार और गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की। आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सभी प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त समाज, जल संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण और स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:डीएम बोले- निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं परीक्षा ,8, 9 और 10 जून को होगी भर्ती परीक्षा
    Next Article
    बांदा में करंट से युवक की मौत:घर में कूलर बनाते समय हादसा, कोई भी परिजन नहीं था मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment