Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में प्रेस क्लब भवन पर कथित कब्जे का आरोप:राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं खुला, पत्रकारों ने डीएम से की जांच और कार्रवाई की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    बांदा के बाबूलाल चौराहे के पास स्थित प्रेस क्लब भवन पर कथित अनधिकृत कब्जे और लंबे समय से चुनाव न होने का मामला सामने आया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भवन की स्थिति की जांच कराने और कथित कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए करीब दो दर्जन पत्रकार प्रेस क्लब भवन पहुंचे थे। वहां मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। जानकारी करने पर पता चला कि भवन में एक व्यक्ति किराए पर रह रहा है और उसी ने गेट पर ताला लगाया है। पत्रकारों के मुताबिक, भवन के अंदर कुछ कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। पत्रकारों के बैठने और ठहरने के लिए बना था भवन शिकायत के अनुसार, जिला प्रशासन की पहल पर पत्रकारों के बैठने, ठहरने और रुकने की सुविधा के लिए नगर पालिका ने प्रेस क्लब भवन के लिए जमीन आवंटित की थी। इसके बाद तत्कालीन इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के विधायक यज्ञदत्त शर्मा ने भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भवन का उद्घाटन कर इसे पत्रकारों को सौंपा था। स्थापना के बाद से नहीं हुआ विधिवत चुनाव पत्रकारों का आरोप है कि प्रेस क्लब की स्थापना के बाद से अब तक विधिवत चुनाव नहीं कराए गए हैं। न ही नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। शुरुआत में रामेश्वर गुप्ता को अध्यक्ष और ब्रजमोहन रिछरिया को महामंत्री बनाया गया था। महामंत्री ब्रजमोहन रिछरिया के निधन के बाद भवन की देखरेख अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता करते रहे। उम्र और स्वास्थ्य का फायदा उठाकर कब्जे का आरोप शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते रामेश्वर गुप्ता अब नियमित रूप से भवन की देखरेख नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकारों का आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने प्रेस क्लब भवन पर कब्जा कर लिया और उसका कथित रूप से निजी इस्तेमाल किया जा रहा है। कब्जा हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पत्रकारों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, प्रेस क्लब भवन से अनधिकृत कब्जा हटाने और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रेस क्लब की व्यवस्था और कार्यकारिणी को लेकर भी नियमानुसार प्रक्रिया शुरू कराने की मांग उठाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में मकान-जमीन पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पवन यादव के लिए मांगा न्याय
    Next Article
    ऑडियो आने पर अहिरवार समाज का प्रदर्शन:जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे के खिलाफ FIR की मांग, पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment