Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में मकान-जमीन पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पवन यादव के लिए मांगा न्याय

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में मकान और जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कैलादेवी थाना क्षेत्र के कैली भद्रासी गांव निवासी पवन यादव के समर्थन में निष्पक्ष जांच कराने और उनकी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की। पवन यादव ने अपने ताऊ और चचेरे भाई पर पैतृक मकान और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पवन यादव का आरोप है कि उनके ताऊ और चचेरे भाई ने उनके मकान और जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि खेत पर भी कब्जा कर उसे जोत लिया गया है। पवन का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। छेड़खानी के झूठे मुकदमे की धमकी का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी ताई उन्हें छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। पिता की मौत के बाद मामा-मौसी ने पाला पवन यादव के मुताबिक, उनके पिता की मृत्यु उनके जन्म के तुरंत बाद हो गई थी। इसके बाद उनका पालन-पोषण मामा-मौसी ने किया। उनका आरोप है कि परिवार की इसी स्थिति का फायदा उठाकर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। दादा की मानसिक स्थिति खराब होने का उठाया फायदा पवन ने आरोप लगाया कि जब उनके दादा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उस समय जमीन का दानपत्र उनकी ताई के नाम करा लिया गया। उन्होंने प्रार्थना पत्र में दादा को धीमा जहर दिए जाने का गंभीर आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। थाने पर सुनवाई न होने का आरोप पवन यादव ने बताया कि उन्होंने पहले थाना कैलादेवी पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन उनके मुताबिक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने जिलाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास रहने और जीवन-यापन का कोई स्थायी साधन नहीं है। प्रदर्शन के दौरान काले, ग्राम प्रधान राकेश, विजेंद्र, देवेंद्र, प्रदीप कुमार, महिपाल, भगवान सिंह, मदनपाल, सतपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना:कर्मचारियों का आरोप- 7-8 हजार रुपये मिल रहा वेतन, 15 हजार की मांग
    Next Article
    बांदा में प्रेस क्लब भवन पर कथित कब्जे का आरोप:राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं खुला, पत्रकारों ने डीएम से की जांच और कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment