Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान:बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव वशिष्ठ ने दी सलाह; बच्चों को हाइड्रेट रखें, सीधे कूलर-एसी की हवा से बचाएं

    18 hours ago

    1

    0

    गर्मी, बारिश और तेज हवाओं के बीच लगातार बदल रहे मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे मौसम में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव वशिष्ठ का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बच्चों को मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाया जा सकता है। डॉ. वशिष्ठ के अनुसार यदि बारिश हो रही हो या तेज हवाएं चल रही हों तो बच्चों को अच्छी तरह ढककर रखना चाहिए। वहीं गर्मी के दौरान बच्चों को कूलर, पंखे या एसी वाले कमरे में रखा जा सकता है, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बच्चे पर सीधे हवा न लगे। कूलर की सीधी हवा या एसी का तेज झोंका बच्चों को बीमार कर सकता है। एसी का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर रहता है, जिससे बच्चे को आरामदायक वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे मौसम जनित संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। वहीं बड़े बच्चों को भी अनावश्यक रूप से ठंडे पेय पदार्थ और अन्य ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने देना चाहिए। ठंडी चीजों के सेवन से गले में संक्रमण, सर्दी-खांसी और नजले की समस्या बढ़ सकती है। डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि तेज धूप में लंबे समय तक खेलने वाले बच्चों में डिहाइड्रेशन, उल्टी और दस्त की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ देते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि यदि बच्चे को दस्त, उल्टी, बुखार या किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या दिखाई दे तो घरेलू उपचार पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखायें। समय पर इलाज और सही देखभाल बच्चों को बदलते मौसम की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी GRP ने शातिर चोर किया गिरफ्तार:आईफोन और सोने-चांदी के जेवर बरामद, देशभर में 35 FIR
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिता-पुत्री की मौत:अमरोहा में कई वाहन टकराए, मासूम समेत एक दर्जन घायल; चंडीगढ़ लौट रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment