Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी GRP ने शातिर चोर किया गिरफ्तार:आईफोन और सोने-चांदी के जेवर बरामद, देशभर में 35 FIR

    1 day ago

    1

    0

    झांसी जीआरपी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के यार्ड से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाइल, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। उसके कब्जे से आईफोन सहित सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न थानों में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1/7 के दिल्ली एंड स्थित यार्ड में एक संदिग्ध बदमाश मौजूद है। सूचना मिलते ही जीआरपी, स्वाट टीम और जीआरपी क्राइम विंग ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास एक बैग भी मिला, जिसे कब्जे में लेकर थाने लाया गया। बिहार का रहने वाला है आरोपी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव पाठक उर्फ लूला पुत्र शंभू पाठक निवासी बरौनी थाना क्षेत्र, जिला बेगूसराय (बिहार) बताया। पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर एक आईफोन, दो बैग, दो जोड़ी कान की बालियां, एक पेंडेंट, दो जोड़ी पायल, डेंटल किट तथा 5140 रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में ऐसे यात्रियों को निशाना बनाता था जो अपने सामान के प्रति लापरवाह होते थे या गहरी नींद में सो रहे होते थे। मौका मिलते ही वह उनका कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। 35 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में पता चला कि उसके खिलाफ झांसी में 7, इटारसी में 12, वाराणसी में 3 और देश के विभिन्न थानों में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी जीआरपी बोले- सख्त कार्रवाई होगी एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शातिर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-लालपुर थाने में आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:मुंशी की कुर्सी पर बैठाया, दूसरे अपराधी जमीन पर सुलाए; बाहर का खाना भी खिलवाया
    Next Article
    बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान:बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव वशिष्ठ ने दी सलाह; बच्चों को हाइड्रेट रखें, सीधे कूलर-एसी की हवा से बचाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment