Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दरोगा:अलग-अलग फंदे में डेडबॉडी लटकी थीं; बेटा पत्नी के साथ अलग रहता

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। बुधवार सुबह घर काम करने मेड पहुंची तो सबको घटना की जानकारी हुई। मामला गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके का है। यहां सेक्टर-4 में यूपी पुलिस से रिटायर्ड चौधरी लल्लू सिंह अपनी पत्नी संतोष के साथ रहते थे। घर के काम के लिए उन्होंने एक मेड रखी हुई थी। उनका बेटा पत्नी के साथ अलग रहता है, जबकि बेटी की शादी पंजाब में हुई है। बेटा एक साल से अलग रह रहा था रिटायर्ड दरोगा का बेटा संदीप अपनी पत्नी के साथ एक साल से गंगाधाम कॉलोनी में अलग रहता था। पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचा। पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी किसी से अधिक संपर्क नहीं रखते थे। आते-जाते कभी-कभार वह किसी से बातचीत कर लेते थे। अधिकतर समय घर के भीतर ही बिताते थे। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए.. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दंपत्ति की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घर और से सबूत जुटाए और तथ्यों की पड़ताल की। पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे से भी पूछताछ की है। आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने कहा- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है… ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिस्ट्रीशीटर के साथ भागने वाली सिपाही की लव स्टोरी:मेरठ में बुआ के घर पहली मुलाकात; बोली- दुल्हन तो सिर्फ अंकित की बनूंगी मेरठ की रहने वाली सिपाही संध्या भारद्वाज के अपहरण केस की छानबीन करते हुए पुलिस उसकी लव स्टोरी तक पहुंच गई। अपनी शादी वाले दिन वह खुद हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान के साथ गई थी। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई। यही वजह है किडनैपिंग के सिर्फ 8 घंटे के अंदर महिला सिपाही खुद ही मवाना थाने पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांसीसी टीचर ने 89 नाबालिगों के साथ रेप किया:50 साल में भारत समेत 9 देशों की लड़कियों को निशाना बनाया; मां-मौसी की हत्या की
    Next Article
    बिठूर हादसे में दूसरे मृतक की पहचान:मारपीट के दौरान हाईवे पर पहुंचे थे 2 युवक, कंटेनर की चपेट में आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment