Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बजट से गोरखपुर को मिलेगी रफ्तार:शहर मे खुलेगा मिल्क प्रोडक्शन कंपनी, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के बजट में गोरखपुर को राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास करने के लिए 7 शहरों की सूची में शामिल किया है। महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदेश में 5 मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में कंपनियों का गठन कर मिल्क प्रोडक्शन कंपनी का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां दूध इकट्ठा करने, उसे ठंडा करने, प्रोसेसिंग और उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया की जाएगी। उत्तर प्रदेश का दूसरा और पूर्वांचल का पहला सैनिक स्कूल स्थापित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और अनुशासित शिक्षा का अवसर मिलेगा। खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक जिला अस्पताल में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को तुरंत बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा, हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सके। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार टूरिस्ट गाइडों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का प्रावधान भी किया गया है। खबर अपडेट की जा रही…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर हादसे में दूसरे मृतक की पहचान:मारपीट के दौरान हाईवे पर पहुंचे थे 2 युवक, कंटेनर की चपेट में आए थे
    Next Article
    लखनऊ के रहीमाबाद में हादसा:2 सहेलियां पटरी पर कटीं, पार करते समय आई ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment