Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बुजुर्ग महिला को सड़क पर लाठी से पीटा:4 साल की नातिन रोते हुए गिड़गिड़ाती रही, बकरी के बच्चे की मौत से शुरू हुआ विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में सड़क पर एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति लाठी से महिला पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। उसके साथ दो महिलाएं भी बुजुर्ग से हाथापाई कर रही हैं। पास खड़ी करीब चार साल की नातिन रोते हुए हमलावरों से अपनी दादी को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन मारपीट नहीं रुकी। वायरल वीडियो नौ सितंबर का बताया जा रहा है। महिला को बचाने पहुंचे उसके बेटे के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी लाठी लेकर खड़ा एक युवक धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो में सड़क पर बुजुर्ग महिला को घेरकर मारपीट करते लोग दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति हाथ में लाठी लेकर महिला पर लगातार प्रहार करता है, जबकि दो महिलाएं भी उसके साथ हाथापाई कर रही हैं। इसी दौरान पास खड़ी बच्ची रोते हुए अपनी दादी को छोड़ने की गुहार लगाती दिखती है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी वहां मौजूद एक युवक लाठी लेकर धमकाता नजर आ रहा है। वह उसे मौके से चले जाने के लिए कहता दिखाई देता है। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे हैं। बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ था विवाद प्रशिक्षु अधिवक्ता सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब छह बजे बकरी के बच्चे को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बकरी के बच्चे को भूखा-प्यासा रखने के बाद पानी में डुबोकर मार दिया। सुशील के मुताबिक, परिवार ने इसका विरोध किया तो कई लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, ईंट और लोहे की रॉड से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। मां-पिता समेत 4 लोग घायल होने का आरोप सुशील ने बताया कि मारपीट में उनकी मां मीना, पिता कालीचरन, बहन निकिता और दिव्यांग भाई बंटी घायल हुए हैं। परिवार के लोग हमलावरों से बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोप है कि उनके साथ लगातार मारपीट की गई। सुशील के मुताबिक, उनकी बहन निकिता घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रही थी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे वीडियो बनाने से रोक दिया। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो भी सामने आया। पुलिस बोली- मुकदमा दर्ज, जांच की जा रही परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने पहले केवल शांति भंग की कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आया। वहीं, इस्लामनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सामने आए वीडियो व अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में गंगा उफनी तो पुल पर चढ़ा पानी:भदरौल में रास्ता डूबा, खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा
    Next Article
    सीतापुर में दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर:थाने से 500 मीटर दूर हुई चोरी, 20 हजार नकदी और लाखों के जेवर ले गए, पुलिस गश्त पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment