Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में गंगा उफनी तो पुल पर चढ़ा पानी:भदरौल में रास्ता डूबा, खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कादरचौक क्षेत्र में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है। भदरौल में पुल के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों के आने-जाने पर असर पड़ रहा है। आसपास के भूड़ा भदरौल, जैतपुर पुख्ता, गनियाई, गुलाबगंज और ननाखेड़ा समेत कई गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार शाम छह बजे कछला में गंगा का मीटरगेज 162.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया। खतरे का निशान 162.40 मीटर है, यानी गंगा खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। जलस्तर बढ़ने से कादरचौक क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। भदरौल पुल पर पानी आने से रास्ते पर भी परेशानी खड़ी हो गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शुक्रवार शाम छह बजे नरौरा बैराज से 86,985 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बिजनौर बैराज से 63,839 क्यूसेक और हरिद्वार से 72,583 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम पहुंच रहा था। इससे गंगा के जलस्तर में आगे भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह पानी बढ़ रहा है, उससे खेतों के साथ गांवों के रास्तों पर भी असर पड़ रहा है। भदरौल पुल पर पानी आने से आसपास के गांवों का आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन और बाढ़ विभाग की टीमें जलस्तर पर लगातार नजर रख रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गहरे गड्ढे में गिरी भैंस को यूपी-112 ने बचाया:मिर्जापुर में ग्रामीणों और फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित निकाला
    Next Article
    बदायूं में बुजुर्ग महिला को सड़क पर लाठी से पीटा:4 साल की नातिन रोते हुए गिड़गिड़ाती रही, बकरी के बच्चे की मौत से शुरू हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment