Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में होलिका दहन से पहले आग लगाने का प्रयास:पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, शांति भंग का केस दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बरातेदार गांव में होलिका दहन से पहले होली में आग लगाने का प्रयास किया गया। इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, गांव में परंपरागत रूप से स्थापित होली में एक युवक तय समय से पहले आग लगाने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उपद्रव करने पर उतारू हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्य उर्फ मन्नू पुत्र मधुप कुमार शर्मा निवासी ग्राम बरातेदार को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक शांति में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा स्नान कर लौट रहे युवक की मौत:सड़क हादसे में गई जान, होली की खुशियां मातम में बदली
    Next Article
    चंद्र ग्रहण से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट:हाथरस में भैरवनाथ मंदिर सूतक काल में भी खुला, पूजा अर्चना जारी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment